सऊदी अरब में बिहार के एक मजदुर की हत्या… पास रखे पैसे भी लुटे..

0
37

बिहार के गोपालगंज के एक 40 वर्षीय युवक की सऊदी अरब में उसी के साथियों ने हत्या कर दी| हत्या के पश्चात् ही साथियों ने मृतक के पास रखे वेतन के पैसे भी लुट लिये| घटना सऊदी अरब के हपुप शहर की है|

रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के पश्चात् पीड़ित परिजनों का बुरा हाल है| पीड़ित परिजन पूरे मामले की जांच करने और मृतक के शव को भारत वापस मंगाने की मांग कर रहे हैं| 40 वर्षीय विजय कुमार सिंह सऊदी के हपुप शहर के दलाह कंस्ट्रक्शन ईस्ट कंपनी में काम करते थे|

वह युवक 2 अप्रैल 2016 से इस कंपनी में कार्य कर रहा था| विजय कुमार सिंह मूल रूप से गोपालगंज के थावे के नारायणपुर गांव का रहने वाला था| मृतक के परिजनों के मुताबिक बीते 16 दिसम्बर को विजय ने घर पर फोन किया था| उन्होंने कहा था की उनका वेतन मिला है, वे वेतन के पैसे को घर के खाते में डाल देंगे|

अगले ही दिन जब विजय को उनके परिजनों ने फ़ोन लगाया तो फ़ोन उनके किसी दोस्त ने उठाया और उनकी मौत की खबर परिजनों को दी और कहा कि अचानक उनकी मौत हो गई| वे सऊदी के अस्पताल में भर्ती है| मृतक के दोस्त आत्महत्या की बात बता रहे थे लेकिन घर वालों का आरोप है कि विजय कुमार सिंह के दोस्तों ने ही उनका पैसा छिनकर उनकी हत्या कर दी है|

घरवालों हत्या होने के पीछे विजय के समस्त दोस्तों का हाथ लग रहा है और मामले की पूरी जांच की मांग कर रहे है| वहीं हत्या की खबर जैसे थावे के नारायणपुर गांव में मिली घर और गांव में कोहराम मच गया| विजय की पत्नी सुनीता देवी और बहन रिंकी देवी ने शव को वापस मंगाने और विजय के दोस्तों के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की हैं वही पंचायत के मुखिया मोहम्मद कुरैश ने कहा कि कंपनी और सरकार जल्द से मृतक के शव को देश वापस भेजे ताकि उनका अंतिम संस्कार किया जा सके|


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |