अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम ने दिल्ली के एक लोकल गैंग के जरिए छोटा राजन को मरवाने की सुपारी दी है। ख़ुफ़िया एजेंसीयों से मिली जानकारी के अनुसार, जेल में छोटा राजन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली की तिहाड़ जेल की चारदीवारी में ही छोटाराजन को मारने की साजिश की जा रही है। गैंगस्टर नीरज बवाना ने डी कंपनी के इशारे पर छोटाराजन को मारने की प्लानिंग की थी लेकिन इस साजिश को अंजाम देने से पहले ही नीरज बवाना के एक सदस्य ने इस बात को लीक कर दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, तिहाड़ जेल न. 2 में नीरज बवाना और अंडरवर्ल्ड डॉन छोटाराजन को एक साथ ही बंद किया था। ख़ुफ़िया अलर्ट के बाद ही दोनों को अलग-अलग कर दिया गया। छोटा राजन को जेल नंबर-2 में रखा गया है, वहीं गैंगस्टर नीरज बवाना को तन्हाई सेल में डाला गया है।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
