नोएडा: उत्तरप्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में नोएडा के थाना सेक्टर 49 इलाके के बरौला गांव में मंगलवार सुबह गांव के बाहर पेड़ से लटकी हुई दो सगी बहनों की लाश मिली है।

पुलिस के अनुसार, मृतकाओं की पहचान (18) और निशा (13) के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि उनकी बच्चियों को उनके रिश्तेदार अक्सर उनको परेशान किया करते थे। उनके द्वारा ही दोनों हत्या की गई है। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि सुबह थाना सेक्टर 49 पुलिस को जानकारी मिली है कि बरौला गांव के बाहर दो लड़कियों के शव लटके हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस वहां पहुंची और दोनों शवों को पेड़ से उतारकर जब्त कर लिया और पोस्टमॉर्टेम के लिए भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, मृतक लड़कियों की माँ ने आरोप लगाया है कि उनके सगे रिश्तेदार उनकी लड़कियों को काफी दिनों से परेशान कर रहे थे। उन्होंने ही दोनों लड़कियों की हत्या कर शव को रिश्तेदार नंदोई व उनके भतीजों ने घटना को अंजाम दिया है।

बालिकाओं की माँ का कहना है कि उसके रिश्तेदार ऋषि, बबलू, रवि और रोहित उनके घर पर रात को आते थे और कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। उनका कहना हैं कि हमें नहीं पता था कि वो सच में हमारी बेटियों की हत्या कर देगें, लेकिन जब सुबह पुलिस ने हमारे घर के गेट को खटखटाया और घटना के बारे में बताया तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। फिलहाल पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |