इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौत की सजा प्राप्त भारतीय नौसेना के पूर्वाधिकारी कुलभूषण जाधव की माँ और पत्नी से मुलाकात करवाई गई| इसी दौरान माँ और पत्नी को सुरक्षा के नाम पर जमकर परेशान किया गया| इसी मामले पर बवाल मच गया और पाकिस्तान ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि कुलभूषण की पत्नी के जूते सुरक्षा कारणों से जब्त किए गए थे, क्योंकि उसमें ‘कुछ’ था।

विदेश कार्यालय के एक बयान में कहा गया कि पाकिस्तान शब्दों की बेमतलब लड़ाई में शामिल नहीं होना चाहता और कुलभूषण की उनकी मां और पत्नी से मुलाकात के दौरान अधिकारियों के रवैये के बाबत भारत के बेबुनियाद आरोपों एवं तोड़े-मरोड़े गए तथ्यों को खारिज करता है।

बयान के दौरान, अपना गुनाह कबूल करने वाले दोषी जाधव आतंकवादी और जासूस कमांडर जाधव, की पत्नी एवं मां की यात्रा के बारे में 24 घंटे बाद भारत की तरफ से लगाए गए बेबुनियाद आरोपों और तोड़े मरोड़े गए तथ्यों को सिरे से खारिज किया जाता है।’

पाकिस्तान द्वारा कहा गया कि ‘यदि भारत की चिंताएं वाजिब होती तो मेहमानों या भारतीय उप-उच्चायुक्त को यात्रा के दौरान उन मुद्दों को मीडिया के पास उठाना चाहिए था, जो भारत के अनुरोध पर सुरक्षित दूरी पर उपलब्ध था।’

बयान के मुताबिक, ‘हम शब्दों की बेमतलब लड़ाई में शामिल नहीं होना चाहते। हमारा खुलापन और हमारी पारदर्शिता इन आरोपों को झुठलाती है।’

कुलभूषण की पत्नी के जूते नहीं लौटाने के आरोप पर विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मुहम्मद फैसल ने डॉन न्यूज को बताया कि सुरक्षा आधार पर जूते जब्त कर लिए गए थे। जूतों में कुछ था। जूतों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुलभूषण की पत्नी को दूसरे जूते दिए गए थे और उनके सारे गहने उन्हें लौटा दिए गए।
प्रवक्ता ने कहा कि सच यह है कि कुलभूषण की मां ने इंसानियत की खातिर पाकिस्तान का सरेआम शुक्रिया अदा किया, जिसे मीडिया ने भी रिकॉर्ड किया।

विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |