अलीराजपुर: 21 दिसंबर को मध्यप्रदेश के अलीराजपुर के स्वामी विवेकानंद स्कूल के मेन गेट में दबने से दो बच्चे कार्तिक व सावन की हुई। मौत के बाद अब परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्कूल प्रशासन इस मामले को छुपा रहा है। उनको आशंका है कि मौत का कारण दूसरा है।
जबकि इस मामले में स्कूल प्रशासन का कहना है कि बच्चे गेट के पास ही खेल रहे थे और धक्का मुक्की के कारण गेट गिर गया। इसी बात को लेकर बच्चे के परिजन एसपी से मिले और मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है। परिजनों ने सीबीआई से मामले की जांच करवाने की बात कही है।
परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन कुछ बातें छुपाने की कौशिश कर रहा है। जब 8 से 10 क्विंटल का गेट बच्चों पर गिरेगा तो उनको चोटे गंभीर क्यों नहीं आई। परिजनों का कहना है कि घटना को तोड़मोड़ कर बताया जा रहा है। उनका कहना है कि उनको न्याय चाहिए अगर हो सके तो सीबीआई से मामले की जांच करवानी चाहिए ताकि सच सामने आ सके।
वहीं मृतक कांर्तिक की मां का कहना है कि वो उस दिन स्कूल में ही काम कर रही थी क्योंकि वो उसी स्कूल में बाई हैं। लेकिन खुद उसको जानकारी नहीं दी गई। उसके बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया तब उसको सूचना मिली थी।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
