कर्ज़ में डूबे किसान ने खाया ज़हर, उपचार के समय हुई मौत…

0
33

सीहोर: इछावर के ग्राम आर्या में कर्ज़ में डूबे एक किसान ने ज़हरीला पदार्थ खा लिया तत्पश्चात इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, किसान हरजी किशनलाल पर दो लाख से ज्यादा का कर्ज़ था और कर्ज़ चुकाने में वह सक्षम नहीं था। जिससे परेशान होकर उसने 5 दिन पहले जहर पी लिया था। इसके बाद गंभीर हालत में हरजी को भोपाल के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों का कहना है कि कर्ज़ की वजह से हरजी ने ज़हर खाया था। उनका कहना है कि 90 हजार रुपए का कर्ज तो उन्होंने साहूकारों से ले रखा था। सीहारे में अब तक एक दर्जन से ज्यादा किसान कर्ज की वजह से आत्महत्या कर चुके हैं।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |