जयपुर: फिल्म पद्मावती का विरोध राजस्थान में इतना बढ़ता जा रहा है कि लोग मरने-मारने पर उतारू हो गए हैं। जयपुर के नाहरगढ़ किले में एक लाश लटकती में मिली है, जिसके आसपास पत्थरों में ‘पद्मावती’ का विरोध करने वालों के खिलाफ कुछ स्लोगन भी लिखे हैं। ऐसे ही जयपुर के एतिहासिक नाहरगढ़ किले की प्राचीर से शुक्रवार सुबह एक शव लटका पाया गया। इस शव के पास कोयले से जगह-जगह पद्मावती के विरोध के बारे में लिखा है और यह भी लिखा गया कि हम पुतले जलाते नहीं लटकाते है। यह शव किले की प्राचीर से लटका हुआ है और इस तरह लटका हुआ है कि यदि इसे यहाँ से छोड़ दिया जाये तो यह 200 फुट गहरी खाई में गिर जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मृतक का नाम चेतन सैनी (40) बताया जा रहा है, जो जयपुर के शास्त्री नगर इलाके का रहने वाला है। मरने वाले के पास से मुंबई का एक टिकट भी मिला है।

  • फिलहाल, पुलिस मामले को खुदकुशी और हत्या, दोनों एंगल से देख रही है। एक पत्थर पर चेतन तांत्रिक भी लिखा मिला है।
  • लाश के आसपास पत्थरों पर जो धमकियां मिली हैं, वे इससे संबंधित हैं या नहीं? यह तो नहीं कहा जा सकता। लेकिन इसे मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।

स्थानीय लोगो ने के सुचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव को ऊपर लाने में जुटी है। जांच के पश्चात् यह ज्ञात हुआ कि यह शव किसी चेतन सैनी नाम के शख्स का है। पुलिस मामलें की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई गई फिल्म पद्मावती विरोधों से घिरी हुई है। जिसके चलते फिल्म रिलीज़ टल चुकी है। और भंसाली की यह पहली फिल्म नहीं है जिसे विरोधों का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बल्कि अगर दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली की अभी तक की फिल्‍मों को देखें तो इस तिकड़ी की अभी तक की दोनों फिल्‍में हिट रही हैं, लेकिन रिलीज से पहले उन्‍हें जमकर विवाद का सामना करना पड़ा। इससे पहले उनकी ‘रामलीला’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ रिलीज हो चुकी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |