भिंड: मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मेहगांव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी ‘जशोदा बेन’ ने कहा कि बेटे और बेटियों को जरुर पढ़ाये, क्योंकि शिक्षा से ही समाज की तरक्की है|
श्रीमती जशोदा बेन जिले के मेहगांव की कृषि मंडी गुरुवार को राठोड़ समाज के सामूहिक विवाह में आशीर्वाद देने पहुंची| उनके भाई अशोक मोदी भी साथ में थे। यहां जसोदा बेन ने कहा कि लोग बेटे-बेटियों को जरूर पढ़ाएं। शिक्षा से ही समाज तरक्की करेगा।
सामूहिक विवाह सम्मेलनों से समाज में समरसता पनपने के साथ समाज की एकजुटता बनी रहती है| समाज में व्याप्त दहेज़ जैसी कुरीतियों का नाश होता है| समाज को आर्थिक भार से बचने के लिए सामूहिक विवाह सम्मलेन आयोजित कर अपने लड़के-लड़कियों की शादी करना चाहिए|
श्रीमती जशोदा बेन से जब प्रधानमंत्री मोदी की चर्चा की गई तो उन्होंने जवाब दिया कि मोदी उन्नति करें एवं देश के राष्ट्रपति बनें। उन्होंने सामूहिक विवाह में शामिल होने आए जोड़ों को भी तरक्की करने और आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।
सामूहिक विवाह समारोह में अशोक मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मेरे बहनोई है| लेकिन देश के सेवा के कारण वह हमारे पास नहीं हैं। उन्होंने बताया कि जब बहन की नरेंद्र मोदी से शादी हुई थी, तब वह गुजरात में पार्टी के संगठन मंत्री थे। शादी के बाद बहन ने शिक्षक बनकर बच्चों की सेवा की और मोदी जी देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री और अपनी बहन को त्याग की मूर्ति तथा देवात्मा बताया।
यहां आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 28 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस अवसर पर अतिथियों ने वर-वधू को सामान भी भेंट किया।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
