पद्मावती फिल्म पर उठा विवाद ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है| इसी बीच अब फिल्म की रिलीज़ को लेकर भी विवाद खड़े हो गए है| सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के तकनीकी कारणों को हवाला देते हुए इस फिल्म निर्माताओं को वापस लौटा दिया है| एएनआई के अनुसार, मामले को सुलझाने के बाद फिल्म के निर्माता फिर से इसे पास कराने के लिए सीबीएफसी को भेज देंगे।” फिलहाल फिल्म को मंजूरी न मिल पाने के कारण इसकी रिलीज पर भी संकट गहराता हुआ नजर आ रहा है| क्या सच में ऐसा लगता है कि सीबीएफसी ने तकनीकी कारणों की वजह से फिल्म को पास नहीं किया है? लेकिन ट्विटर यूजर्स का तो इसके पीछे कोई बड़ी साजिश नजर आ रही है।
इस फिल्म को सेसर बोर्ड से मंजूरी न मिलने की बात जैसे ही ट्विटर यूजर्स को पता चली, उन्हें सेंसर बोर्ड की तकनीकी कारणों से फिल्म को मंजूरी न देने वाली बात हजम नहीं हुई। कई यूजर्स इस मुद्दे को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा “क्या वाकई टेक्निकल कारणों से फिल्म पद्मावती सीबीएफसी ने वापस भेज दी या इसके पीछे कोई और कारण है?” एक ने लिखा क्या बेहुदगी है। ट्विटर यूजर्स को लगता है कि फिल्म को मंजूरी न देने के पीछे फिल्म को लेकर चल रहा विवाद और फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को मिल रही धमकियां मुख्य कारण हो सकती हैं।
बता दें कि पद्मावती का राजपूत संगठन काफी समय से विरोध कर रही है| राजपूती करणी सेना का कहना है कि भंसाली ने फिल्म बनाने के लिए इतिहास से छेड़छाड़ की है। हालांकि भंसाली पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उन्होंने तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश नहीं किया है। भंसाली का कहना है कि वे राजपूतों की भावनाओं का सम्मान करते हैं। फिल्म पद्मावती 1 दिसंबर को रिलीज़ होनी है लेकिन सीबीएफसी द्वारा मंजूरी न दिए जाने के बाद यह देखना है कि टेक्निकल मुद्दों को खत्म करने के बाद भी फिल्म को मंजूरी मिलती है या नहीं।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |



