हरदा: 11 वीं की छात्रा से छेड़छाड़ करने तथा उसे आत्महत्या करने पर उकसाने वाले आरोपी को दिनदहाड़े कुछ लोगो ने गोलियों से भुन दिया। हत्यारों में छात्र का भाई व पिता भी शामिल है।

सूत्रों के मुताबिक, सभी आरोपी लड़की के परिवार वाले बताये जा रहे है। जिस छात्रा ने 9 महीने उस लड़के द्वारा की गई छेड़छाड़ से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। जिस वक्त आरोपी पर गोलियां दागी गई थी। उस वक्त वह अपने पिता व भाई के साथ ट्रेक्टर पर कुछ सामान लेकर जा रहा था।

घटना के पश्चात् उसके परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहाँ उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। मृतक के परिजनों ने करीब एक घंटे तक सब्जी मंडी स्थित हाईवे पर चक्काजाम भी किया। हालांकि बाद में प्रशासन की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |