भारतीय क्रिकेट कप्तान कोहली अक्सर अपने बयानों से सुर्ख़ियों में बने रहते है| अब और एक बार कोहली के एक बयान ने फिर से सुर्खियां बटोर ली| दरअसल आज यानि 16 अक्टूबर से भारत और श्रीलंका के बीच रहे पहले टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कई मुद्दों पर खुल कर बातचीत की|

मीडिया से हुई बातचीत में भारतीय कप्तान ने बताया कि कैसे टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों का वर्कलोड कम करती है| उन्होंने कहा कि हर क्रिकेटर टेस्ट मैच में 30 ओवर गेंदबाजी नहीं कर सकता लेकिन जो लोग उसका भार उठाते है| और जिन पर इतना वर्कलोड होता है उन्हें आराम मिलना भी बहुत जरुरी है| कोहली ने कहा कि इस बारे में बाहर भी काफी  बातें होती है|

आपको बता दें, कि इस दौरान एक मजेदार वाकया देखने को उस वक्त मिला जब कप्तान कोहली से पूछा गया कि क्या उन्हें भी आराम की जरूरत होती है| इसका जवाब देते हुए विराट ने कहा कि बिल्कुल मुझे भी आराम चाहिए| जब मुझे लगता है कि मेरे शरीर को आराम मिलना चाहिए तो मैं भी आराम लेता हूं| कोहली ने कहा कि मैं कोई रोबॉट नहीं हूं| आप मेरी चमड़ी काट कर देख सकते हैं इसमें से भी खून निकलता है!

हाल ही में कुछ समय से भारतीय क्रिकेट टीम अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में टॉप की पोजीशन हासिल हुई है| वह अपनी इस बादशाहत को आगे भी इसी तरह बरक़रार रखना चाहते है| जहाँ एक ओर भारतीय क्रिकेट टीम नम्बर एक पर है तो वहीँ दूसरी ओर श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया के बाद छठे स्थान पर है| ऐसे में भारतीय टीम की पूरी कोशिश रहेगी कि वो श्रीलंका को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दे|

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी यही कौशिश कर रहे है कि वो श्रीलंका को 3-0 से शिकस्त दें| और सिरीज़ में खेले जाने वाले सारे मैचों को जीत ले| जानकारी के लिए बता दें कि इससे विराट कोहली बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी में भी कई नए रिकॉर्ड बना लेंगे| जी हाँ यदि विराट श्रीलंका के खिलाफ तीनों टेस्ट मैच जीतने में कामयाब होते हैं तो उनके नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ जाएगा|

वैसे भी इन दिनों भारतीय कप्तान क्रिकेट के सभी क्षेत्रो में भारत का झंडा ऊँचा करे हुए है| जिससे भारत नम्बर 1 पर कायम है और भारतीय कप्तान की नजर भी नम्बर 1 पर बनी हुई है| टेस्ट मैच में भारत की तरफ से कप्तानी करते हुए सबसे अधिक मैच जीतने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है और यदि यह सीरीज भारतीय टीम जीत जाती है तो धोनी के बाद विराट नम्बर 2 पर आ जायेंगे| जिस पर अभी सौरव गांगुली है|


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |