अमेरिका के केलिफ़ोर्निया में 21 साल के एक भारतीय छात्र की हत्या कर दी गई| मृतक का नाम धरमप्रीत जस्सर है| धरमप्रीत अमेरिका में एक किराने की दूकान में काम करता था|

मृतक धरमप्रीत मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है| वो एकाउंटिंग का छात्र था और करीब तीन साल पहले वीज़ा पर अमेरिका आया था!

स्थानीय समाचार पत्र फ्रेस्नोबी के मुताबिक धरमप्रीत सिंह कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो शहर में मंगलवार रात को किराने की एक दुकान में ड्यूटी पर था| तभी भारतीय मूल के एक व्यक्ति समेत चार सशस्त्र लुटेरे लूटपाट करने के लिए दुकान में घुस आए| धरमप्रीत कैश काउंटर के पीछे छुप गया था| लेकिन नकदी व सामान ले जाते समय किसी एक लुटेरे ने उसे गोली मार दी| थोड़ी देर बाद एक ग्राहक आया उसने वहां धरमप्रीत का शव देखा और बुधवार को इस बात की सुचना पुलिस को दी|

भारतीय मूल के अठवाल को माना जा रहा है संदिग्ध…

पुलिस ने इस मामले में भारतीय मूल के 22 वर्षीय अठवाल को गिरफ्तार किया है| ऐसा माना जा रहा है कि वह उन चार संदिग्धों में शामिल है जिन्होंने लूटपाट की थी और कई गोलियां दागी थीं|

माडेरी काउंटी शेरिफ के कार्यालय के अनुसार पुलिस ने बताया कि फ्रेस्नो काउंटी शेरिफ के डिप्टी ने मंगलवार को घटना की मीडिया कवरेज देखी. उन्होंने घटना के संदिग्धों और अठवाल के बीच कुछ समानताएं देखीं| उनका मानना है कि अठवाल संदिग्ध हो सकता है| रिपोर्ट में कहा गया है कि संदिग्ध के लिए एक वारंट प्राप्त किया गया और उसे माडेरा डिपार्टमेंट ऑफ करेक्शन्स में स्थानांतरित किया जाएगा| अठवाल के खिलाफ हत्या और लूटपाट के आरोप लगाए गए हैं|

शेरिफ के कार्यालय ने बताया कि जांचकर्ता अन्य संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं और इस मामले में अधिक जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं|


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |