रतलाम: जिस नवजात बच्ची को परिवार ने ठुकराकर पॉलिथीन में बंद करके लावारिस छोड़ दिया| उसे अपनाने के लिए कई परिवार आए है| और कई लोग अस्पताल पहुंच रहे है तो कोई एसडीएम कार्यालय में पूछताछ कर रहा है। गोद लेने की प्रक्रिया की जानकारी लेने बुधवार को महिला सशक्तिकरण अधिकारी के पास भी लोग पहुंचे|
यह था मामला…

सोमवार को जावरा के इक़बाल गंज में एक नवजात बच्ची पॉलिथीन के अन्दर एक नाली में मिली| पास के ही एक युवक ने बच्ची के रोने की आवाज़ सुनी उसने नाली में पड़ी पॉलिथीन को खोला तो उसमे नवजात बच्ची थी| प्राथमिक इलाज के पश्चात् मंगलवार को कलेक्टर के निर्देश पर जिला अस्पताल के शिशु गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया| इलाज के पश्चात् बच्ची की हालत में सुधार है| बुधवार को 20 परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे व बच्ची को गोद लेने की इच्छा जताई|
1 घंटे पहले ही लिया था जन्म…
जिस दिन बच्ची लावारिस अवस्था में मिली उसके 1 घंटे पहले ही उसका जन्म हुआ था| और एक तरफ तीन दिन तक भी उसके परिजनों का पता नहीं लग पाया है| बच्ची के पुर्णतः स्वस्थ होने के पश्चात् रतलाम में शिशु गृह नहीं होने के कारण उसे मंदसौर या फिर नीमच के शिशु गृह में भेजा जाएगा|
लोगों द्वारा आवेदन दिया गया..
बुधवार दोपहर गोद लेने की प्रक्रिया जानने के लिए लोग हाट रोड स्थित महिला सशक्तिकरण कार्यालय पर आवेदन ले कर पहुंचे| सभी को शासकीय प्रक्रिया से अवगत कराया गया| बालिका को अपनाने के लिए इंदौर, उज्जैन, रतलाम, जावरा व सैलाना के कई लोग सामने आए है|
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
