मैसेजिंग एप व्हाट्सएप नए-नए फीचर्स पेश करता रहता है| व्हाट्सएप ने समस्त यूजर के लिए डिलीट फॉर एवरीवन को भी पेश किया था| इस फीचर के आने के बाद कंपनी का दावा था कि यदि आपने किसी व्यक्ति को गलती से कुछ मेसेज्फ़ सेंड किया है तो आप किसे अगले 7 मिनट के अन्दर अन्दर डिलीट कर सकते है| ऐसा करने से सामने वाला आपके मेसेज को नहीं पढ़ पाएगा| कम्पनी ने यह भी बताया था कि यह फीचर तब तक ही काम करेगा जब तक सामने वाला आपका मेसेज पढ़ नहीं लेता| लेकिन व्हाट्सएप के इस फीचर के स्टार्ट होने के बाद कुछ ही ऐसे लोग होंगे जिसने इस फीचर का इस्तेमाल किया होगा या भेजे गए मेसेज को वापस लेकर इसे ट्राई किया हो|
अब सवाल उठता है कि क्या वाकई में डिलीट किए गए मैसेज फोन से गायब हो जाते हैं? अब आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डिलीट किए गए मैसेज डिवाइस पर मौजूद रहते हैं और उन्हें आसानी से बाद में एक्सेस भी किया जा सकता है। इस बारे में स्पेन के ब्लॉग एंड्रायड जेफे की तरफ से दावा किया गया है कि डिलीट किए गए मैसेज हैंडसेट के नोटिफिकेशन के लॉग में मौजूद रहते हैं|
ब्लॉग में यह भी बताया गया कि जिस व्यक्ति को आपने मैसेज भेजा है, वह सेंडर द्वारा मैसेज डिलीट किए जाने के बाद भी मैसेज को आसानी से पढ़ सकता है| ब्लॉग में दावा किया गया हमने इस फीचर पर ट्राई करने के बाद पाया कि मैसेज एंड्रायड सिस्टम के नोटिफिकेशन रजिस्टर में मौजूद रहते हैं| यानी आप नोटिफिकेशन रिकॉर्ड तक पहुंचकर डिलीट किए हुए मैसेज को पढ़ सकते हैं|
इसमें बताया गया कि कोई भी शख्स व्हाट्सएप पर सेंडर की तरफ से डिलीट किए गए मैसेज को पढ़ सकता है ऐसा करने के लिए आपको थर्ड पार्टी एप नोटिफिकेशन हिस्ट्री को डाउनलोड करने की जरूरत है| यह गूगल प्ले स्टोर पर मिल जाएगा| इस एप को डाउनलोड करने के बाद यूजर एंड्रायड नोटिफिकेशन लॉग में मैसेज सर्च करना होगा| ब्लॉग में बताया गया कि जो यूजर पहले से नोवा लॉन्चर का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके लिए यह प्रोसेस और भी आसान है|
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
