इंदौर: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी ‘इंदौर’ में एक बार शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है| इंदौर की एक युवती का सनसनीखेज मामला सामने आया है| गैंगरेप पीड़िता का एमवाय हॉस्पिटल में इलाज करवाया गया है| युवती ने किसी के भी खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करने को मना किया है| उसने कहा कि अगर रिपोर्ट लिखी तो मैं आत्महत्या कर लूंगी|

सूत्रों के अनुसार छत्रीपुरा थाना में क्षेत्र में एक युवती को मंगलवार रात कुछ युवकों ने पैसे उधर देने के बहाने बुलाया था| वें लोग युवती को अपनी कार में ले गए और उन्होंने उसे कथित तौर पर शराब पिलाई| उसके बाद पांचों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया| बाद में वे युवती को सड़क पर छोड़कर भाग गए|

छत्रीपुरा थाना पुलिस ने पीड़िता को एमवाय हॉस्पिटल में भर्ती करवाया व उसका इलाज करवाया गया| युवती ने गैंगरेप की बात कही है, लेकिन शिकायत करने से मना कर‍ दिया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) हरि नारायण चारी मिश्रा के मुताबिक युवती से पुलिस ने पूछताछ की| उससे आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने को कहा गया, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुई| युवती ने कहा कि अगर रपट लिखी गई तो वह आत्महत्या कर लेगी, लिहाजा युवती को उसके घर भेज दिया गया|


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |