नई दिल्ली: कोहरे ने रेल परिचालन बुरी तरह से प्रभावित किया है। लंबी दूरी की ट्रेनों की तो चाल कई दिनों से गड़बड़ाई हुई है ही, लेकिन अब लोकल ट्रेनें भी कोहरे के कारण प्रभावित हो रही है।
नई दिल्ली पहुंचने वाली लंबी दूरी की अधिकतर ट्रेनें मंगलवार को 10 घंटे से भी ज्यादा देरी से पहुंची। एनसीआर समेत आसपास के कई शहरों से रोजाना लाखों लोग लोकल ट्रेनों से काम करने के लिए दिल्ली पहुंचते हैं। ऐसे में ट्रेन लेट होने से ये ना तो सुबह समय पर कार्यालय पहुंच पा रहे हैं और ना ही शाम को वापस अपने घर। लंबी दूरी की ट्रेनों के यात्रियों की परेशानी तो बढ़ने ही जा रही है।
शताब्दी जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें भी निर्धारित समय पर नही चल पा रही है। कालका, अमृतसर व देहरादून शताब्दी लगभग दो से तीन घंटे विलंब से चल रही हैं। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस निर्धारित समय से 14-15 घंटे की देरी से नई दिल्ली पहुंची।
कई अन्य ट्रेनों का भी यही हाल है। देर से नई दिल्ली पहुंचने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें:- (ट्रैन – विलंबीत समय) :- कालका शताब्दी-ढाई घंटे अमृतसर शताब्दी-ढाई घंटे देहरादून जनशताब्दी-सवा तीन घंटे जालंधर-नई दिल्ली एक्सप्रेस-दस घंटे अमृतसर-नई दिल्ली सुपरफास्ट-पांच घंटे काशी विश्वनाथ-11.20 घंटे मगध एक्सप्रेस-10.34 घंटे भागलपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस-9.17 घंटे श्रमजीवी एक्सप्रेस-6.15 घंटे बरेली-नई दिल्ली एक्सप्रेस-सवा पांच घंटे।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
