VMN Today
नई दिल्ली: एनआइए ने कश्मीर में आतंकी फंडिंग से जुड़े 36 करोड़ 34 लाख 78 हजार रुपये के पुराने नोट बरामद किये। पी.एम.मोदी की नोटबंदी ने आतंकियों की कमर किस तरह तोड़ी इसका सबूत ठीक एक साल बाद मिला है।
आतंकी इन नोटों को नए नोटों में बदलवाने की कोशिश में थे। इस सिलसिले में दिल्ली, उत्तरप्रदेश, कश्मीर, मुंबई और नागपुर से दस लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जारी है।
एनआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकी फंडिंग के सिलसिले में गिरफ्तार हुर्रियत नेताओं से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि आतंकी फंडिंग से जुड़े करोड़ों रुपये के पुराने नोट अब भी मौजूद हैं, सरकार की सख्ती के कारण इन्हें नए नोटों में अब तक नही बदलवाया जा सका है।
गिरफ्तार आरोपियों से मिली महत्वपूर्ण सूचनाओ के आधार पर एनआईए ने कश्मीर के कई संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। सोमवार को जब आरोपी दिल्ली में पुराने नोटों को नए नोट में बदलवाने की कोशिश में जा रहे थे, तो उन्हें दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में धार दबोच लिया गया।
एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सात आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया और चार लग्जरी गाडि़यों में रखे सारे पुराने नोटों को बरामद कर लिया गया। इन नोटों को गत्ते के 28 डब्बों में रखा गया था। जिन गाडि़यों में ये पुराने नोट रखे गए थे, उनमें दो बीएमडब्ल्यू, एक क्रेटा और एक फोर्ड इकोस्पोर्ट्स थी।
उन्होंने कहा कि इनसे पूछताछ के आधार पर दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि पंजाब समेत देश के कई भागों में इस रैकेट से जुड़े अन्य आरोपियों के ठिकानों पर छापा मार कार्यवाही की जा रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इतने सारे पुराने नोटों को कश्मीर से दिल्ली तक कैसे लाया और नोटबंदी के एक साल भी इन्हें नए नोटों में कैसे बदलवाने की कोशिश हो रही थी।
वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में इन सवालों का जवाब मिल सकता है। गिरफ्तार आरोपियों में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का उमर मुस्ताक डार, अनंतनाग का माजिद, अनंतनाग का यूसुफ सोफी, श्रीनगर का शाहनवाज मीर, दिल्ली के सरायकाले खां का प्रदीप चौहान, सैनिक फार्म का भगवान सिंह, मुंबई का दीपक टोपानी व विनोद श्रीधर शेट्टी, उत्तरप्रदेश के अमरोहा का एजाजुल हसन और नागपुर का जसविंदर सिंह शामिल है।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
