केन्द्र की मोदी सरकार खिचड़ी को नेशनल फ़ूड घोषित करने जा रही है| जिसका एलान 4 नवम्बर को होगा| और उस 800 किलो खिचड़ी बनाकर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कौशिश भी की जाएगी| 

भारतीय सरकार दिल्ली में मनाये जाने वाले खाद्य दिवस पर खिचड़ी को देश का सुपर फ़ूड यानि राष्ट्रिय भोजन घोषित कर देगी| मोदी सरकार के खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय का ये आइडिया है| हरसिमरत कौर बादल के नियंत्रण वाले इस मंत्रालय ने खिचड़ी को इंडियन क्विज़ीन यानी भारतीय भोजन के रूप में पेश करने का आइडिया दिया था, जिसे स्वीकार भी कर लिया गया|

खिचड़ी को नेशनल फ़ूड घोषित किये जाने पर मध्यप्रदेश के लोग भी उत्साहित है| और वें इस फैसले का स्वागत भी कर रहे है| राज्य के मंत्री विश्वास सारंग तो इसे धर्म जाति के बंधनों को तोड़ने वाला फैसला बता रहे हैं तो कांग्रेस इसे लेकर सरकार पर निशाना साध रही है

कांग्रेस का कहना है कि क्या सरकार अब लोगों का खाना भी तय करेगी और खिचड़ी को नेशनल फूड तय करने से पहले लोगों की राय लेनी चाहिए. जबरदस्ती लोगों पर अपनी बात थोपना गलत है!

खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की दलील..

  • इसके पीछे जो दलील दी जा रही है कि चाहे अमीर हों या गरीब, खिचड़ी सबका पसंदीदा भोजन है|
  • खिचड़ी तो एक तरह से व्यंजनों का राजा है|
  • सेहत के लिए लाभदायक है|
  • चावल, दाल और सीमित मात्रा में मसाले रहते हैं, जिससे ये काफी स्वादिष्ट भी है|
  • बेहद कम खर्च में और बेहद जल्दी तैयार हो जाती है|

विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |