नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी करने की उम्मीद कर रहे इरफ़ान पठान ने बड़ोदा की रणजी ट्रॉफी की कप्तानी और फिर घरेलु टीम से बाहर किये जाने पर टीम प्रशंसको के खिलाफ गुस्सा जताया जाहिर किया है| रणजी ट्रॉफी के दो राउंड समाप्त होने के बाद इरफ़ान को न सिर्फ बड़ोदा क्रिकेट टीम की कप्तानी से हटा दिया बल्कि उन्हें तीसरे राउंड के मैच के लिए त्रिपुरा के खिलाफ 15 सदस्यीय टीम से भी बाहर कर दिया गया है

बड़ोदा की टीम ग्रुप सी में शामिल है और उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है| वह फ़िलहाल ग्रुप में आखिरी पायदान पर है| बुधवार से शुरू हुए तीसरे मैच के लिए बड़ौदा की कप्तानी ऑलराउंडर दीपक हुड्डा को सौंपी गई है| हालांकि टीम के सीनियर खिलाड़ी इरफान का टूर्नामेंट में अब तक प्रदर्शन खास नहीं रहा है और उन्होंने केवल दो विकेट ही निकाले हैं|

बड़ोदा के सीनियर और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी इरफ़ान ने इस निर्णय पर सार्वजनिक तौर पर अपना गुस्सा जाहिर किया है| उन्होंने ट्विटर पर लिखा, जो लोग अपने बॉस के सामने हां नहीं करते और उन्हें सुबह गुड मॉर्निंग नहीं कहते उनके बॉस उनके खिलाफ जाते हैं, लेकिन आप अपना करते रहिए|

इरफ़ान भले ही राष्ट्रिय टीम से लम्बे अर्से से बाहर चल रहे है लेकिन उनके समर्थकों ने रेलू टीम से उन्हें हटाने पर नाराज़गी जताते हुए क्रिकेटर का भरपूर समर्थन किया है| गौरतलब है कि इरफान ने भारतीय टीम की ओर से अपना आखिरी टेस्ट मैच वर्ष 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था जबकि अपना आखिरी वनडे 2012 में खेला था|


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |