दिल्ली में हार के बाद किवी टीम हुई नंबर वन की कुर्सी से बेदखल, फायदा हुआ पाकिस्तान को…
दिल्ली के फिरोज़शाह कोटला मैदान में कोहली एंड कंपनी ने जीत के साथ आशीष नेहरा को शानदार विदाई दी| साथ ही न्यूज़ीलैण्ड पर टी-20 फॉर्मेट पर पहली जीत भी दर्ज की| इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसकी नंबर वन की कुर्सी से भी उतार दिया है| टीम इंडिया की कीवी टीम पर 53 रन की जीत का रैंकिंग में असली फायदा तो पड़ोसी पाकिस्तान की टीम को हुआ है|
कीवियों की नंबर वन की रैंकिंग भी छीन गई| और अब अगले नंबर पर पाकिस्तान आ गई है| पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के तीनों टी-20 मुकाबले जीतकर नंबर-1 की रैंकिंग हासिल की| न्यूजीलैंड ने 545 दिनों तक टी-20 रैंकिंग में नंबर वन पर रही| उसने 4 मई 2016 को नंबर वन की रैंकिंग पर कब्जा किया था| टीम इंडिया अब रैंकिंग में नंबर 5 पर है| हालांकि आधिकारिक रैंकिंग सीरीज के बाद जारी की जाएगी|
भारत को टी-20 में टीम इंडिया को नंबर वन रैंकिंग हासिल करने के लिए उसे अपने अगले पाँच मुकाबले जीतने होंगे| न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ बाकि बचे दो मैचों के अलावा श्रीलंका सीरीज के तीनों मैचों में अगर भारतीय टीम जीत हासिल करती है तो वह इस फॉर्मेट में भी नंबर वन की कुर्सी हासिल कर लेगी| टीम इंडिया आखिरी बार मई 2016 में नंबर वन की कुर्सी पर काबिज हुई थी|
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |


