मंदसौर: मंदसौर में एक पिता 11 साल से अपनी मुंहबोली बेटी से दुष्कर्म करता रहा| उसका अमानवीय चेहरा तब सामने आया जब लड़की ने एक बेटी को जन्म दिया| उसने बेटी के लिए अपना नाम देने को कहा तो आरोपी ने उसकी बात नहीं मानी व उसे व बच्ची को घर से बाहर निकाल दिया| इसके बाद लड़की ने एसपी से शिकायत दर्ज करवाई| मंगलवार को लड़की ने रेप व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है| टीआई जीतेन्द्र सिंह ने बताया कि लड़की की शिकायत पर गरोड़ा निवासी भगवतीलाल उर्फ़ बाबु पाटीदार के खिलाफ ज्यादती का केस दर्ज किया गया है|
ज्यादती की कहानी…
पीड़िता ने बताया कि मैं मनासा तहसील के बर्डिया गाँव से हूँ| बाछड़ा समाज बाहुल गाँव होने से गरोड़ा निवासी भगवतीलाल पाटीदार का आना जाना था| इसी दौरान उसने मुझे देखा व उसने माता-पिता से मेरी पढ़ाई लिखाई व बेटी बनाकर पालन पोषण करने का ज़िम्मा लिया| तब मैं 8वीं कक्षा में थी और मेरी उम्र 14 साल थी| पढ़ाई में रूचि व आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण मेरे घरवालों ने मुझे उसके साथ भेज दिया|
7 मई 2007 को..
उसने मुझे मंदसौर के मेघदुतनगर में एक मकान खरीद कर रखा| और कहा की अभी तू नाबालिक है इसलिए बेटे के नाम पर घर खरीद रहा हूँ| व बालिक होने पर मकान तेरे नाम करवा दूंगा| 6 माह तक उसने बेटी की तरह रखा| फिर उसकी नियत मुझ पर बिगड़ गई और वह ज्यादती करने लगा|
विरोध किया तो…
विरोध करने पर उसने कहा, ‘मैं इंटरनेशनल तस्कर हूँ, तेरे परिवार को जान से मार दूंगा और तुझे भी अफीम के केस में फंसा दूंगा| बड़े राजनेताओं व जज से भी पहचान होने का डर बताया| 2015 में मैं गर्भवती हुई और 31 मार्च 2016 को मनासा के एक नर्सिंगहोम में बेटी को जन्म दिया|
हक मांगने पर घर से निकाला
भगवती ने वहां पिता के नाम की जगह पंकज लिखवाया था| मैंने बेटी को अपना नाम देने व मकान अपने नाम करने की बात कही तो हमें घर से निकल दिया| मैं बेटी को लेकर गाँव लौटी और हिम्मत करके एसपी से शिकायत दर्ज की| आरोपी अपनी ब्याहता की तरह रखने लगा| वह समाज व मित्रों के कार्यक्रम में भी साथ ले जाता था, लेकिन जब पत्नी मामने की बात आई तो घर से बाहर निकाल दिया|
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
