नई दिल्ली: मध्यप्रदेश में बहुचर्चित व्यापम मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को बड़ी राहत मिली है| मंगलवार को सीबीआई ने अपना आरोप पत्र दाखिल किया और वस्तुतः वह आरोप ख़ारिज कर दिया गया है कि एक आरोपी के पास से जब्त किये गये कंप्यूटर व हार्ड डिस्क छेड़छाड़ की गई है| जिसमे कथित तौर पर ‘सीएम’ अक्षरों का ज़िक्र है|
सीबीआई के तथ्यों के कारण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को बड़ी राहत मिलेगी जो कि अगले साल विधानसभा चुनाव का सामना करेंगे| विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष दाखिल अपने आरोप पत्र में एजेंसी ने कहा कि मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल के एक अधिकारी नितिन महिंद्रा से बरामद हार्ड डिस्क ड्राइव के मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा कराए गए फॉरेंसिक विश्लेषण से स्पष्ट हुआ है कि उनमें कोई ऐसी फाइल नहीं स्टोर थी जिसमें ‘सीएम’ अक्षर थे|
सीबीआई के अनुसार उसने हार्ड डिस्क में छेड़छाड़ के कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह और व्हिसल ब्लोअर प्रशांत पांडेय के आरोप को खारिज कर दिया| हार्ड डिस्क को करोड़ों रुपए के भर्ती घोटाले में अहम सबूत माना जा रहा था|
इसमें कहा जा रहा है कि पाण्डेय ने अपने दावे समर्थन में दिल्ली उच्च न्यायालय और सीबीआई को दो पेन ड्राइव सौंपे थे| पाण्डेय ने दावा किया था कि इंदौर पुलिस ने 2013 में बरामद हार्ड डिस्क में छेड़छाड़ की थी| ताकि रिकॉर्ड से ‘सीएम’ शब्द हटाए जा सकें|
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
