अमेरिका में हुए आतंकी हमले की पीएम मोदी ने की कड़े शब्दों में निंदा

0
45

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूयॉर्क में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है| इस हमले में अब तक आठ लोगो की मौत हो चुकी है| प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया- ”न्यूयॉर्क शहर  में हुए आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ| मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ है| घायलों के स्वास्थ लाभ के लिए प्रार्थना|”

लोगो को रौंदता हुआ आगे बढ़ता रहा ट्रक 

ट्रक में सवार हमलावर ने वर्ल्ड ट्रैड सेंटर मेमोरियल के निकट बाइक ट्रैक पर लोगो पर पिकप-ट्रक चढ़ा दिया| पुलिस के अनुसार लोअर मैनहटन की इस घटना में आठ लोग मरे गये और कम से कम 12 अन्य लोग घायल हो गए| न्यूयॉर्क के गवर्नर ने इसको आतंकी हमला बताते हुए लोन वुल्फ अटैक (अकेला आतंकी) कहा है| ट्रक रुकने के बाद दोनों हाथों में गन लेकर उतरा और चिल्लाने लगा| पुलिस की गोलाबारी में वह घायल हो गया| उसके पेट में गोली लगी थी| व उसका इलाज चल रहा है और बचने की संभावना है| बताना चाहेंगे कि उसके पास नकली गन थी|

कहा ‘अल्लाह हो अकबर’…

हमलावर की पहचान उजबेकिस्‍तान के 29 वर्षीय नागरिक सैफुलो सैपोव के रूप में हुई| पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जब वह ट्रक से कूदा तो ‘अल्‍लाह हो अकबर’ चिल्‍ला रहा था| पुलिस के सूत्रों ने बताया कि सैपोव 2010 में अमेरिका आया था और उसके पास फ्लोरिडा का ड्राइवर लाइसेंस था|

ट्रंप ने कहा कायराना हरकत 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस घटना में हताहत हुए लोगो के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि न्यूयॉर्क सिटी आतंकी घटना के बाद दुख की इस घड़ी में पीडि़तों के प्रति मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं|ईश्‍वर और आपका देश आपके साथ है| उन्होंने कहा बीमार किस्म के शख्स ने हमला किया| उन्होंने भी  निंदा करते हुए कहा कि ”हमें आईएसआईएस  को वापस नहीं आने देना चाहिए|” ट्रंप ने ट्वीट किया, ”एनवाईसी (न्यूयॉर्क सिटी) में बहुत बीमार और विक्षिप्त लग रहे एक व्यक्ति ने एक और हमला किया|कानून प्रवर्तन एजेंसियां इस पर गहरी नजर रख रही हैं| अमेरिका में नहीं!”

उन्होंने एक ट्वीट में कहा,”आईएसआईएस को पश्चिम एशिया और अन्यत्र स्थानों पर शिकस्त देने के बाद हमें उन्हें हमारे देश में वापस आने या घुसने की इजाजत नहीं देनी चाहिए. बस बहुत हुआ!”


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |