जयपुर : नगर निगम में नौकरी करना है तो कहना होगा ‘वन्दे मातरम्’

0
61

जयपुर नगर निगम ने राजस्थान में अपने कर्मचारियों के लिए निर्देश जारी किये है कि रोज सुबह राष्ट्रगान व शाम को राष्ट्रगीत गाया जायेगा !

जहाँ एक तरफ राष्ट्रगान गाने को लेकर बहस छिड़ी हुई है| वहीं जयपुर नगर निगम ने अपने कर्मचारियों के लिए निर्देश जारी किये है| कि हर रोज सुबह राष्ट्रगान और शाम को राष्ट्रगीत गाया जाएगा| सोमवार से नगर निगम के सभी कर्मचारियों को सुबह 9:50 बजे जनगण-मन और शाम को 5:55 बजे वंदे मातरम् गाने को कहा गया है|

जयपुर नगर निगम की तरफ से दिए गए निर्देश में कहा गया है कि इस पहल से कर्मचारियों व देश भक्ति की भावना जगाने और काम के लिए बेहतर वातावरण बनाने के लिए शुरू किया गया है| आदेश का पालन करते हुए जयपुर नगर निगम के मुख्यालय के स्टाफ ने दिन की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ की| जयपुर के मेयर अशोक लोहाती ने कहा कि राष्ट्रगान के साथ दिन की शुरूआत और राष्ट्रगीत के साथ दिन खत्म करने से अच्छा कुछ भी नहीं है|


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |