आखिर आसमान का रंग नीला ही क्यों दिखाई देता है…?

0
152

जब कभी भी हमारी नज़र आसमान की तरफ पड़ती है तो हमारे मन में यह प्रश्न उठता है कि आखिर आकाश का रंग नीला ही क्यों दिखाई देता है जानिए..

हमें आकाश नीला दिखाई देने के पीछे सूर्य से निकलने वाली किरणों की मुख्या भूमिका होती है| सूर्य से जो प्रकाश निकलता है, उसका रंग सफ़ेद होता है| इसमें सात रंग समाहित होते है जिनमे लाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, जामुनी, बैंगनी रंग शामिल होते है| इसे हम इन्द्रधनुष के समय या प्रिज्म की सहायता से देख सकते है|

नीला आकाश दिखने का कारण

जब सूर्य की सफ़ेद किरण पृथ्वी के वायुमंडल से होकर गुजरती है तो ये हवा में मौजुद विभिन्न कणों और अणुओं से टकराती है| इस टकराव से सफ़ेद रंग के विभिन्न रंग या तरंग दैर्य दैर्ध्य (वेवलेंथ) बिखर जाते है| जिसे अंग्रेजी में (scattering of lights) भी कहा जाता है| नीला रंग जिसकी वेवलेंथ छोटी होती है| सबसे ज्यादा बिखरता है| जबकि लाल रंग की वेवलेंथ बड़ी होती है| इसलिए ये कम बिखरता है| इस बिखराव (scattering) को Rayleigh Scattering कहा जाता है| इस प्रकार जब सूरज की किरणे पृथ्वी के वायुमंडल से होकर गुजरती है और सूरज आकाश में ऊँचा होता है तो नीला प्रकाश वातावरण के चारो तरफ फ़ैल जाता है| जिससे आसमान नीला दिखाई देता है|

अंतरिक्ष से देखे तो कैसा दिखता आसमान..?

क्या अंतरिक्ष से भी नीला दिखाई देता है आसमान.? तो आपको बता दें, नहीं| अंतरिक्ष से आसमान नीला नहीं दिखाई देता है क्योकि वहाँ पर न तो वायुमंडल है और न ही बिखरा हुआ प्रकाश जो हमारी आँखों तक पहुंचे| अगर हम अंतरिक्ष से आसमान देखेंगे तो आसमान काला ही दिखाई देगा|


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |