संजय लीला भंसाली की मोस्टअवेटिड फिल्म ‘पद्मावती’ के फर्स्ट लुक से लेकर ट्रेलर तक को फैंस का काफी अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है| फिल्म के सेट से लेकर कलाकारों के मेकअप पर भंसाली ने काफी काम किया है| जो लोगो को काफी पसंद आ रहा है| फिल्म में दीपिका के ड्रेस और मेकअप को भी बहुत अच्छा बताया जा रहा है| आपको यह जानकर हैरानी होगी, कि इस फिल्म में दीपिका ने 35 किलो के गहने पहने है|
संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शहीद कपूर मुख्या भूमिका में नज़र आने वाले है| भंसाली की यह फिल्म खिलजी वंश के दूसरे शासक अलाउद्दीन खिलजी और मेवाड़ की रानी पद्मावती के प्रति उसके जुनूनी प्रेम की गाथा का बखान करेगी| रानी पद्मावती अपनी सुन्दरता, बुद्धि और साहस के लिए प्रसिद्ध थी। दीपिका पद्मावती का किरदार निभा रही है। और उन्हें वहीं लुक देने के लिए दीपिका के मेकअप और ड्रेस पर काफी महेनत की गई है। जैसा कि आपको दीपिका की फोटो देखकर ही अंदाजा लग जाए, कि उन्होंने फिल्म में कितनी जूलरी पहनी है।
पद्मावती की शूटिंग के दौरान करीब 58 किलो वजन वाली दीपिका पादुकोण का वेट बढ़कर 93 किलो हो गया था। उनके शरीर पर शूटिंग के दौरान हमेशा 35 किलो के गहने और कपड़े रहते थे। बताया जाता है कि दीपिका को हर बार कई कई घंटों तक 20 किलो के गहने, चार किलो का दुपट्टा और 11 किलो का घाघरा सहित करीब 35 किलो का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ता था। इतने वजन के साथ लंबे-लंबे सीन, नाच-गाना और अंत में 16000 राजपूतानियों के साथ जौहर। यह सब इतना आसान नहीं था लेकिन दीपिका ने उफ़ तक नहीं की। इस दौरान दीपिका ने कभी इतने वजन की शिकायत नहीं की। बता दें कि फिल्म पद्मावती एक दिसबंर को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |



