अमिताभ बच्चन से जुड़ीं है ये राजस्थान की खास बातें

0
46

फिल्मों के अलावा बहुत कुछ ऐसा भी है जो अमिताभ को राजस्थान से जोड़ता है | अमिताभ बच्चन राजस्थान की बहुरंगी छटा के दीवाने है और यहाँ उनके दीवानों की भी कोई कमी नही है |

अनूप श्रीवास्तव में अमिताभ की दीवानगी इस कदर है कि उन्ही की किताबे पढने का इनका शौक है | कई कार्यक्रम भी अमिताभ के लिए किए और अब दीवानगी की हद यह रही कि उन्होंने जयपुर मुख्य हेरीटेज पर्यटन स्थल पर एक वैक्स म्यूजियम खोला है जिसमे अमिताभ बच्चन के लिए खास जगह है |

अमिताभ के वैक्स स्टेच्यू के साथ उनके जीवन को खास तौर पर प्रदर्शित किया गया है | प्रदेश का पहला वैक्स म्यूजियम जिसमे अमिताभ साकार रूप में नजर आते है और लोगों की दीवानगी इस कदर है कि अमिताभ का वैक्स स्टेच्यू म्यूजियम में लगने के बाद पर्यटन की संख्या में भी खासा इजाफा हुआ है जो लाखो पर्यटकों तक पहुंचाया है जिसकी गवाही खुद पर्यटक विभाग भी देता है |

नवल डांगी ने अमिताभ को बचपन में एंग्री यंग मैन के रूप देखा और दीवाने हो गए | तब से अब तक कई कार्यक्रम करने लगे | अमिताभ फैन्स क्लब शुरू किया | हर जन्मदिन पर कुछ खास करते है | खुद चित्रकार है और अपने खून से अमिताभ का चित्र बनाकर अमिताभ को भेंट कर चुके है | उनके बीमार होने पर जयपुर के मंदिरों में पैदल चलकर प्रार्थना कर चुके है | अमिताभ भी उनसे मिले है और उनके द्वारा किए गए ट्विट का अमिताभ खुद जवाब भी दे चुके है |


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |