दुकान और गोदाम से जब्त किया पटाखों का जखीरा

0
115

इंदौर: रानीपुरा में चुनरी की आड़ में बेचे जा रहे पटाखों का खुलासा करने के बाद गुरुवार सुबह 7:30 बजे ही पुलिस की टीम उन दुकानों पर पहुँच गई| जहाँ पटाखों की बिक्री हो रही थी| जिस दुकान का खुलासा हुआ उसी दुकान के पास के गौदाम से 28 बोरे भरकर पटाखे जब्त किये गए| कार्रवाई के कारण पुरे इलाके में हडकंप मच गया|

सीएसपी बीपीएस परिहार  टीआई सेंट्रल कोतवाली कर्णिसिंह शक्तावत के साथ दो थानों का फोर्स सुबह परमानंद फायर वर्क्स पर पहुंचा। यहां दुकान जैसे ही खोली वैसे ही अंदर के सभी रैक पटाखों से भरे मिले। इनमें लाखों के पटाखे भरे हुए थे। दुकानदार परमानंद बालचंदानी और उसके बेटे भल्ला और अशोक को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम अन्य दुकानों पर पहुंची। यहां से भी रोल कैप व अन्य पटाखे जब्त किए गए।

गतवर्ष आठ लोगो की मौत हुई थी 

रानीपुरा में पुलिस चौकी के सामने चुनरी और खिलौनों की आड़ में अवैध रूप से बैचे जा रहे पटाखे ने छः महीने पहले सात आठ लोगो की जान ले ली थी| 18 अप्रैल को रानीपुरा में दिलीप पटाखा हाउस में लगी भीषण आग में सात लोग जिंदा जल गए थे| डीआईजी ने टीआई सहित छह लोगों को लाइन अटैच किया, पटाखा दुकान का मालिक जिंदा जल गया था| गैरइरादतन हत्या का केस बना| एसडीएम, तहसीलदार सहित चार को हटाया गया| प्रशासन ने रहवासी क्षेत्र में पटाखों के भण्डारण और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी| पटाखा व्यापारियों के स्थाई लाइसेंस को सवा साल पहले ही रद्द किए जा चुके थे| उन्हें व्यापार करने के लिए रीजनल पार्क और राऊ में रहवासी इलाके से दूर दुकानों के लिए जगह उपलब्ध कराई गई| बावूजद दीपावली आते ही यहां फिर से पटाखे बिकने लगे|


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |