एमपी सरकार का जल महोत्सव, तैयारियों पर उठ रहे है सवाल

0
22

मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग का लोकप्रिय जल महोत्सव एक बार फिर खंडवा के हनुवंतियां में होने को तैयार है | पिछले 2 वर्षो से लगातार आयोजित जल महोत्सव के सफल आयोजन पर मप्र पर्यटक विभाग और गुजरात की इवेंट कंपनी दोनों ही अपनी सफलता बताते रहे है |

लेकिन इस बार यहां की सड़कों की हालत खराब है, जिसका जल महोत्सव पर काफी असर पड़ सकता है|

खंडवा स्थित हनुवंतिया को जल महोत्सव के लिए एक बार फिर से जोर-शोर से तैयार किया जा रहा है| देश-विदेश से पर्यटकों को लुभाने के लिए करोड़ों रु का विज्ञापन पर खर्च किया जा रहा है| इसमे पर्यटकों को हनुवंतिया आने के लिए लुभाया जा रहा है, क्योंकि इस बार जल महोत्सव एक महीने का नही बल्कि 80 दिन का होने जा रहा है|

15 अक्टूबर से 2 जनवरी तक चलने वाले इस तीसरे जल महोत्सव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है| इस बार भी पर्यटकों के लिए स्विस कॉटेज,वाटर गेम्स, एडवेंचर गेम्स, हॉट एयर बैलून जैसे गेमों की व्यवस्था की गई है |

हालाकि यह व्याकुलता है कि जल महोत्सव की तैयारियों आधी-अधूरी हैं| जल महोत्सव के लिए इंदिरा सागर बाँध में पर्याप्त जल नही है, जिस कारण वाटर लेबल रेम्प से काफी दूर चला गया है| इससे सैलानियों को यहाँ वाटर गेम्स में थोड़ी कठिनाई जरूर हो सकती है| सवाल यह है कि जल महोत्सव में मात्र तीन दिन ही बचे हैं| ऐसे में इन सड़कों की ऐसी हालत लापरवाही की दास्तां खुद बयां कर रही है |


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |