सीहोर में ट्रैक्टर-ट्रोली पलटने से उसमे सवार 27 महिलाएं घायल हो गई | सभी महिलाएं एक नुक्ता कार्यक्रम में जा रही थी,तभी सड़क हादसे का शिकार हो गई | घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है |
जानकारी के अनुसार,सीहोर के निकट मंडी थाने के गाँव चांदबड़ में की रात एक ट्रैक्टर-ट्रोली अनियंत्रित होकर पलट गई| बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार को बचाने कोशिश में ट्रैक्टर-ट्रोली पलट गई |
हादसे में ट्रैक्टर-ट्रोली में सवार खमलाय गाँव की महिलाएं घायल हो गई | ये सभी महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रोली में बैठकर शुजालपुर के नाननी गाँव में एक नुक्ता कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी,तभी यह हादसा हो गया |
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई | पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल महिलाओं को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया | जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है | पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
