दीपावली के त्यौहारी सीजन को देखते हुए मध्यप्रदेश की साइबर पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर अलर्ट किया है | साइबर पुलिस ने आम जनता से खरीदी के समय ध्यान रखने की अपील की है |
हाल ही में,ऑनलाइन शॉपिंग के जरिये अक्टूबर में सबसे ज्यादा खरीदी होती है |दीवाली की खरीदी से एक ओर जहाँ बाजारों में रौनक है,वहीं ऑनलाइन बाजार भी बंपर ऑफर देकर लोगों को लुभा रहा है | ऑनलाइन शॉपिंग का आंकड़ा अरबों रुपए तक पहुंच सकता है |
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन शॉपिंग की आड़ में कुछ फर्जी वेबसाइट भी लोगों को ठगने की फ़िराक में है | त्यौहारों के इस मौसम में खरीदारी के मूड को भांपते हुए अपराधी भी सक्रिय हो गए है | अनेक तरह के स्पैम मैसेजेस लोगों को मिल रहे है |
साइबर पुलिस ने अपील की है कि मैसेजेस में अपनी व्यक्तिगत और फाइनेंशियल इनफार्मेशन किसी को न दे | ऑनलाइन शॉपिंग सभी आवश्यक सावधानियों के साथ फैमिलीयर साइट्स से ही करें | अपराधियों के झांसे में न आए,लालच न करे और छल-कपट का शिकार होने से बचें |
पुलिस ने सावधानियां ये जारी की……. -प्रतिष्ठित वेबसाइट से खरीदे -सस्ते सामान और ऑफर के चक्कर में न आएं -अनजाने व्यक्ति को घर में न आने दे,लालच में न आए -एटीएम कार्ड किसी अन्य व्यक्ति के हाथ में न दे -संदिग्ध साइटस पर व्यक्तिगत जानकारी डालने से बचे -केवल सुरक्षित कनेक्शन पर जानकारी भेंजे -सार्वजनिक कंप्यूटर पर वित्तीय लेनदेन करने से बचे -देखे कि एटीएम में कोई चिपचिपा पदार्थ तो नही लगा -एटीएम पैड पर आलपिन या माचिस की तीली तो नही फंसी है -किसी के कहने पर बाजार में ज़ेवर न उतारे -पुराने बर्तन चमकाने के बहाने हो सकती है ठगी -रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर हो रहे सतर्क
इसके अलावा बाजारों में भी बदमाश ठगी के लिए नए-नए तरीके अपना सकते है | ऑनलाइन ठगी से बचने के त्यौहार पर जेबकतरे,ठग और नक्कालों से भी सावधान रहने की जरूरत है| प्रतिष्ठित वेबसाइट पर ही जाएं| गूगल उपभोक्ताओं की कई तरीकों से उत्पाद ढूंढने में सहायता करता है| लेकिन गूगल मौजूदा सामग्री को लेकर नियंत्रण नहीं करता है|
इसी साल भोपाल शहर के कई लोगों को ऑनलाइन शॉपिंग में अच्छी-खासी चपत लगा चुकी है| कंपनियों द्वारा कोई सुनवाई न करने पर 8 उपभोक्ताओं ने फोरम की शिकायत की है| पिछले नौ माह में ऐसी शिकायतें ज्यादा हुई हैं| ठगे जाने के बाद उपभोक्ता कंपनी को फोन करते हैं| कई बार कंपनी रिस्पांस करती है, तो कई बार उपभोक्ता फोन लगाकर लगाकर परेशान हो जाते है |
ऑनलाइन ठगी के मामलों में साइबर पुलिस घटना होने के बाद जांच करती है| जब तक पुलिस की जांच शुरू होती है, तब तक शातिर ठग वारदात को अंजाम देकर आसानी से भाग निकलते हैं| ऐसे में ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सावधानी बरतना जरूरी है|
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
