राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज देश भर के क्षेत्र प्रचारकों की औपचारिक बैठक लेंगे | बैठक में भागवत पिछले छह महीने में संगठन के विस्तार के लिए किए काम का ब्यौरा लेंगे |
बैठक में सर कार्यवाहक भैय्याजी जोशी,सह कार्यवाहक सुरेश सोनी,सह सर कार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोले,कृष्ण गोपाल भी मौजूद रहेंगे | भोपाल में केरवा डेम के पास शारदा विहार परिसर में होने वाली बैठक में पारित किए जाने वाले प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी |
बताया जा रहा है कि इस बैठक में रोहांग्या मुसलमान सहित दुसरे समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हो सकती है |
गौरतलब है कि संघ के संगठन के दृष्टि से पुरे देश में 15 क्षेत्र और 42 प्रांत है | इनके अलावा बैठक में आमंत्रित सदस्य भी शामिल होते है |
वही संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक 12 अक्टूबर से शुरू होगी |तीन दिनों तक चलने वाली बैठक में नेपाल और देश भर के 3 सौ से ज्यादा संघ के बड़े पदाधिकारी भाग लेंगे |
12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक होने वाली कार्यकारी मंडल की बैठक जहाँ पर होगी,उसे संघ ने गुरु गोविंद सिंह की 350वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में गुरु गोविंद के नाम पर रखा है |
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
