मेडिकल कॉलेज में बेटे के एडमिशन को लेकर उज्जैन के राजेश जैन ने हाईकोर्ट की शरण ली है | उन्होंने आरोप लगाया है कि मेडिकल कॉलेज की सीटें करोड़ों रुपए में बेचीं गई है | जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की जिसमे मंगलवार को कोर्ट ने मेडिकल कॉलेज से जवाब मांगा है |
सुप्रीमकोर्ट और हाईकोर्ट के आदेश को दर किनार कर भोपाल के मेडिकल कॉलेजों ने दूसरें राज्यों के छात्रों को एडमिशन दिया जबकि कोर्ट के आदेश के बावजूद 85% सीट मध्यप्रदेश के छात्रों से ही भरी जानी चाहिए |
डॉ.राजेश जैन के बेटे आदेश जैन ने सीट की एग्जाम पास की थी जिसमे 429 अंक मिले थे | जिसके बाद यह माना जा रहा था कि आदेश का एडमिशन पक्का हो जाएगा,लेकिन 10 सितंबर को हुए आखिरी राउंड में जब रिजल्ट 4 बजे घोषित होना था,वह शाम 6 बजे के बाद हुआ |94 सीटो का रिजल्ट घोषित किया | आरोप यह है कि सभी दुसरे राज्यों के छात्रों को मिले |इस बात पर जब छात्रों ने विरोध किया तो लिस्ट निकली गई | जिसमे एक उज्जैन के मेडिकल कॉलेज के,दूसरी इंदौर के 2 मेडिकल कॉलेज और भोपाल के 4 मेडिकल कॉलेज की सीट थी |
जिसमे संभव नही था कि इतनी जल्दी किसी ओर शहर में जाया जाए| इस कारण भोपाल में ही चिरायु और अमलतास मेडिकल कॉलेज गए जहाँ दुसरे राज्यों के छात्र पहले से ही बैठे थे | आखिर सभी चार कॉलेजों में दूसरें राज्यों के छात्रों को सीट आवंटित कर दी गई | जैन ने एक-एक सीट को एक करोड़ दस लाख में बेचने का आरोप लगाया है |
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
