भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार की सुबह से छाए बादलों ने गर्मी से राहत दिलाई |वहीं,मौसम विभाग का मानना है कि आगामी 24 घंटो में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है |
राज्य में मंगलवार को आसमान पर सुबह से बादलों का डेरा रहने से गर्मी का असर कम रहा,मगर उमस बरक़रार रही | वहीं,बीच-बीच में चल रही हवाओं ने मौसम को प्रसन्नता प्रदान करने योग्य बना दिया |बीते 24 घंटो के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई | जिसमे गर्मी का असर कम हुआ |
वहीं,मौसम विभाग का मानना है कि आगामी 24 घंटो में होशंगाबाद,जबलपुर,भोपाल,रीवा,शहडोल संभागो के कई जिलो में बारिश हो सकती है |
राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है | मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री, इंदौर का 22.6 डिग्री,ग्वालियर का 21.5 डिग्री और जबलपुर का 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया | वही,सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री, इंदौर का 33 डिग्री, ग्वालियर का 37.6 डिग्री और जबलपुर का 32.1 डिग्री सेल्सियस किया था |
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
