बिरदीचंद का शव ढ़ाई महीने बाद सऊदी अरब से भीलवाड़ा पहुंचाया गया

0
62

भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा के बिरदीचंद मोची का शव सऊदी अरब से ढ़ाई महीने बाद करीब आज शाहपुरा पहुंचा | सऊदी के रियाद से विमान के द्वारा शव बुधवार को रात जयपुर हवाई अड्डा पहुंचा |

शव के शाहपुरा पहुंचने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया | जीनगर समाज की ओर से अंत्येष्ठी की तैयारी कर मृतक बिरदीचंद मोची का अंतिम संस्कार उदयभान गेट बाहर स्थित मोक्षधाम में कर दिया गया है | बिरदीचंद फरवरी 2017 में मजदूरी करने के लिए सऊदी अरब गया था,पर वहां पर तबीयत बिगड़ने से 15 जुलाई को उसकी मौत हो गई| दूतावास से क्लिरियेंस न मिलने और शव लाने के खर्च का इंतजाम न होने के कारण शव को भारत लाने में देरी हुई |

परिवार को भी महीने के पंद्रह दिन बाद जानकारी मिली तो भारतीय दूतावास सहित विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, पंजाब के राजपाल वीपी सिंह बदनोर तथा विदेश मंत्रालय की ऑवर सचिव दीप्ति जैरवाल,जीनगर समाज के प्रांतीय पदाधिकारी दुर्गाशंकर गहलोत के प्रयासो से शव को ढ़ाई महीने बाद शाहपुरा लाया जा सका |

सऊदी अरब दूतावास से क्लिरियेंस मिलने के बाद बुधवार को शव सऊदी से ईथाड एयरलाइन्स की फ्लाईट नंबर ईवाई-208 से जयपुर हवाईअड्डे पर देर शाम पहुंचा दिया गया | बिरदीचंद के परिवार की हालत ठीक न होने के कारण जयपुर से शाहपुरा शव लाने की जिम्मेदारी शाहपुरा श्याम सेवा समिति ने ली है |


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |