विदिशा में आयोजित नदी अभियान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कि नदियाँ मानव का जीवन आधार है| प्रदेश की नदियों में कल-कल जल बहे इसके लिए अब नदियों को बचने के लिए आम लोगो को भी साथ आना होगा| ताकि आने वाली पीढ़ी को प्रचुर मात्र में जल और अच्छा पर्यावरण विरासत में दे सकें| इसके लिए सद्गुरु श्री जग्गी वासुदेव द्वारा छेड़े गए अभियान में हम सबको बढ़-चढ़ कर भाग लेना होगा|
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विदिशावासियों से अपील की, कि नर्मदा सेवा यात्रा की तर्ज पर बेतवा को बचाने के लिए सेवा यात्रा जरूर निकाले। बेतवा बरसाती नदी बनकर ना रह जाएं इसके लिए नदी के दोनो तरफ एक-एक किलोमीटर तक फलदार पौधे लगाए जाएंगे। शासकीय भूमि पर पौधे लगाने का कार्य तो होगा ही साथ ही साथ निजी भूमिधारक कृषकबंधु भी इस काम में अपनी सहभागिता निभाएं। किसानों के द्वारा अपनी निजी भूमि पर पौधे लगाने पर उन्हें पचास प्रतिशत अनुदान पर शासन पौधे मुहैया कराएगी और शुरू के तीन वर्षो तक संबंधित किसानों को राज्य सरकार द्वारा मुआवजा राशि भी दी जाएगी। नदी अभियान के प्रेरणायेता सदगुरू श्री जग्गी वासुदेव जी ने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार ने नदी अभियान को धरातल पर अवतरित करने के कार्यो में सबसे ज्यादा मदद की है। उन्होंने पौधो पर अनुदान देने की घोषणा को मील का पत्थर बताते हुए आग्रह किया कि अधिक से अधिक पौधे रोपे जाए और उन्हें जीवित रखा जाए। फलदार पौधे लगाने एवं औषधीय खेती करने से जहां किसानों को अधिक मुनाफा होगा वही बेहतर पर्यावरण और नदियों में जल की मात्रा बनी रहेगी। सदगुरू जी ने नदी अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए 80009 80009 पर मिस्ड कॉल कर अभियान में जरूर शामिल हो।
इससे पहले श्री जग्गी वासुदेव और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सपत्नी श्री बाढ वाले गणेश मंदिर के समीप बने बेतवा नदी के तट पर पहुंचकर पूजा अर्चना की। सदगुरू जी ने बेतवा नदी के साथ स्वयं की सेल्फी ली। कार्यक्रम के पूर्व सदगुरू जी का अभूतपूर्व स्वागत किया गया। ज्ञातव्य हो कि नदियों के बारे में जागरूकता फैलाने के नदी अभियान के प्रेरणायेता सदगुरू श्री जग्गी वासुदेव जी विदिशा होते हुए ललितपुर जाएंगे। जिले के जिन मार्गो से होते हुए जाएंगे उसके दोनो तरफ मानव श्रृंखला बनाकर विदिशावासियों के द्वारा सदगुरू जी का स्वागत किया गया है।
श्रीमती साधना सिंह ने सद्गुरु श्री जग्गी वासुदेव जी को कार्यक्रम स्थल पर स्मृति चिन्ह के रूप में सांची का स्तूप भेंट किया। श्री बाढ वाले गणेश मंदिर प्रांगण में हुए नदी अभियान कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री श्री सूर्यप्रकाश मीणा, विधायक श्री कल्याण सिंह ठाकुर, नगरपालिका अध्यक्ष श्री मुकेश टण्डन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोरण सिंह दांगी समेत अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा वॉलेन्टियर्सों के साथ-साथ विदिशा व्यापार महासंघ, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, जन अभियान परिषद, स्वयंसेवी संस्थान, ईशा फाउण्डेशन के सदस्यगण एवं गणमान्य नागरिकों के द्वारा स्वागत किया गया एवं मानव श्रृंखला में सहभागिता निभाई गई है। सम्पूर्ण कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अनिल सुचारी, पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कपूर के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
