जीएसटी की मार रावण पर भी ‘बुराई के प्रतिक’ का कद महंगाई के चलते कम हो गया

0
172

जीएसटी लागू होने का असर कई चीजो के साथ इस बार के रावण दहन और रामलीला के आयोजन पर भी पड़ रहा है | जीएसटी के चक्कर में रावण दहन कार्यक्रम के आयोजको का बजट गडबडा गया है | वहीं, रावण बनाने वाले कारीगरों ने भी अपनी कीमते बड़ा दी है |

जीएसटी की मार से रावण दहन के कार्यक्रम पर पड़ने वाले मध्यप्रदेश का नीमच शहर भी अछूता नही है | यहाँ दशहरे पर रावण दहन जीएसटी लागू होने के चलते महंगा होने जा रहा है | जिसे लेकर रावण दहन करने वाली संस्थाओ को अपना बजट बढ़ाना पड़ रहा है |

आयोजनकर्ताओ ने पिछले बार रावण,कुंभकर्ण और मेघनाथ सहित आतंकवाद और समसामयिक मुद्दों पर पुतलो का निर्माण किया था | इस बार बजट में कटोती करते हुए केवल रावण सहित केवल तीन पुतले ही बनाए जा रहे है |

वहीं,राज्य के कई जिलो में महंगाई के चलते रावण के पुतले की लम्बाई को कम कर दिया है, जिससे की बजट को कम किया जा सके |

वहीं, रावण बनाने वाले कारीगरों को भी जीएसटी के चलते पुतले बनाने की हर एक चीज के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है | कारीगरों का कहना है कि जीएसटी की वजह से कई वस्तुओ के दाम बढ़ गए है |

यह पहला मौका नही है जब नोटबंदी या जीएसटी की वजह से कारोबार प्रभावित रहा हो | रक्षाबंधन से त्यौहारी सीजन की शुरूआत मानी जाती है, लेकिन नोटबंदी और जीएसटी की मार के बाद पिछले 10 साल में सीजन की सबसे खराब शुरुआत रही थी |

वहीं त्याग और बलिदान के त्यौहार ईद पर भी बाज़ार से रौनक ग़ायब थी | नोटबंदी के मार के बाद धीरे-धीरे उबर रहे बाजार पर जीएसटी का ग्रहण साफ दिखाई दे रहा है |


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |