पति के बाद पत्नी ने ली दीक्षा, भाई को बेटी सौपी

0
73

100 करोड़ की प्रोपर्टी और तीन साल की बेटी को छोड़ नीमच के मुनि सुमित राठौर की दीक्षा के बाद आख़िरकार उनकी पत्नी अनामिका ने सुरत में सामान्य तरीके से दीक्षा ले ली है | बताया जा रहा है कि यह दीक्षा क़ानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिलाई गई | इस मौके पर राठौर परिवार के सदस्य और रिश्तेदार मौजूद रहे |

मिली हुई जानकारी के अनुसार सूरत में सोमवार सुबह 7 बजकर 15 मिनिट पर अनामिका राठौर ने जैन भगवती दीक्षा लेकर श्रमणी वेश धारण किया | अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ के राष्ट्रीय मंत्री संदीप खाबिया ने बताया कि आचार्य रामलाल महाराज ने अनामिका को दीक्षा दे दी गई है | उन्होंने कहा कि इस मामले में आ रही तमाम क़ानूनी रूकावटे दूर कर दी गई है |

वहीं जैन संत महर्षि उदय मुनि ने कहा कि राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग हो या राज्य मानवाधिकार आयोग हो, राज्य सरकार का कोई भी अफसर विशेषत: अल्पसंख्यक धर्म समूह के धार्मिक कार्यो में हस्तक्षेप नही कर सकता है |

ये दंपति 100 करोड़ की प्रोपर्टी और 3 साल की बेटी को छोडकर संन्यास लेगा                                               महर्षि उदय मुनि ने बताया कि दीक्षा के पहले अनामिका से पूछताछ के लिए पुलिस के अफसर आए थे तो उन्हें अनामिका ने उत्तर दिया, ‘बच्ची को अनाथ, असहाय, दीन-हीन अवस्था में छोड़कर नहीं जा रही हूं| मेरे भाई-भाभी को कोई संतान नहीं है, उन्होंने उसे सहर्ष गोद ले लिया| उसके प्रमाण में दस्तावेज भी प्रस्तुत किए| यह भी कहा कि मेरा पीहर और ससुराल परिवार भी करोड़पति है|

बता दें कि नीमच में 100 करोड़ की संपत्ति और तीन साल की मासूम बेटी को छोड़कर संन्यास ले रहे दंपति के मामले में ऐन मौके पर मासूम बेटी के कारण  मां अनामिका के दीक्षा कार्यक्रम को टाल दिया गया था, जबकि पिता और कारोबारी सुमित राठौड़ दीक्षा ग्रहण कर सुमित मुनि बन गए थे|


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |