ब्यावर शहर में शुक्रवार को दिन-दहाड़े एटीएम लूटने की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया गया | लुटेरो ने शहर के मेवाड़ी गेट के अंदर सिटी डिस्पेंसरी के सामने स्थित केनरा बैंक के एटीएम का लोकर तोड़ दिया | हालांकि किसी के आने की आहट सुन आरोपी फरार हो गया और लूट की योजना असफल हो गई |
शुक्रवार को दिन-दहाड़े लुटेरो ने मेवाड़ी गेट के भीतर सिटी डिस्पेंसरी के सामने कैनरा बैंक का एटीएम लगा हुआ है | इस एटीएम पर सुरक्षाकर्मी तैनात नही है | इसी का फायदा उठाते हुए शुक्रवार सुबह नौ बजे के करीब कुछ लुटेरे एटीएम को तोडकर कैश लुटने के इरादे से भीतर घुसे थे | वह अपनी योजना में कामयाब भी हो जाते लेकिन किसी के आने की आहट सुन भाग गए |
क्षेत्रवासियों ने बताया है कि यह एटीएम एकांत में लगा हुआ है वहां पर लोगो की चहल-पहल कम ही रहती है | और लोगो की नजरे कम ही पडती है | इसी का फायदा उठाकर लुटेरो ने लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई होगी | बैंक मैनेजर ने मौके की जांच करने के बाद किसी भी प्रकार की वारदात से इंकार किया है, जबकि क्षेत्रवासी इस प्रकार की घटना होने की जानकारी दे रहे है |
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |


