गाडियों की बिगड़ी चाल अब फूलोँ की खुशबू से सुधरेगी

0
30

मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिला मुख्यालय सहित जिले के अन्य स्थानों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चौपट नजर आती है |  हर जगह अव्यवस्था देखी जा सकती है | परिवहन विभाग ने इसमें सुधार की दिशा में पहल करते हुए रोड मैप बना कर काम भी शुरू कर दिया है |

आरटीओ ने शुक्रवार को शहर में वाहनों की चेकिंग के दौरान संबंधित दस्तावेज़, हेलमेट लगाए जाने, सीट बेल्ट उपयोग करने व उचित स्पीड में वाहन चलाए जाने के निर्देश लोगो को फूल भेट कर दिए | वाहन संचालको को समझाया गया कि यदि आगे से नियमो का उल्लंघन किया गया तो जुर्माने के अलावा अन्य कार्यवाही की जा सकती है |

परिवहन अधिकारी मनोज तेहंगुरिया ने बताया कि जरुरी नही की बिगड़ी व्यवस्था को सुधारने के लिए कानून का डंडा चलाया जाए, गाडियो के पहियों की बिगड़ी चाल को सुधारे जाने के ओर भी कई रास्ते है | इसी सोच के साथ शहर में शुक्रवार को लोगो को गुलाब के फूल भेट कर समझाया गया |

बिगड़ी परिवहन व्यवस्था को सुधारे जाने के लिए जिले भर में एक अभियान शुरू किया गया है जिसके अंतर्गत जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में विभाग एक वर्कशॉप का आयोजन कर रहा है जिसके अंतर्गत छात्र-छात्राओ को यातायात से संबंधित नियम व सही व्यवस्थाओं के लिए दिए जाने वाले योगदान के बारे में बताकर जागरूक किया जा रहा है | विभाग का मानना है कि समाज में छात्र-छात्राएं रोल मॉडल का काम कर सकते है | इसलिए इस प्रकार की वर्कशॉप अत्यंत आवश्यक है | इस वर्कशॉप में छात्र-छात्राओं को कई प्रकार की जानकारी दी गई | वही छात्र-छात्राओ से बिगड़ी यातायात व्यवस्था में आने वाली परेशानी को समझ कर सुझाव लिए गए |


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |