65 की जंग में PAK के छक्के छुड़ाने वाले अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि देने गाज़ीपुर जाएंगे आर्मी चीफ

0
75

आर्मी चीफ़ जनरल बिपिन रावत रविवार 10 सितम्बर को एक दिन के लिए उत्तरप्रदेश के गाज़ीपुर जाएंगे |जनरल रावत गाजीपुर में 1965 की लड़ाई में शहीद परमवीर चक्र विजेता कंपनी क्वार्टर मास्टर हवलदार अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि देने जा रहे है |

दरअसल जनवरी 2017 में नए आर्मी चीफ़ बनने के बाद शहीद की धर्मपत्नी रसूलन बीबी आर्मी चीफ रावत से मिली थी और यह आग्रह किया था कि उनके जीते-जी वो एक बार शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए मेमोरियल आए | हर साल 10 सितम्बर को शहीद अब्दुल हमीद का परिवार उनके लिए एक सभा का आयोजन करता है | शहीद परमवीर चक्र अब्दुल हमीद की पत्नी की वृद्धावस्था को देखते हुए जनरल रावत ने खुद गाजीपुर जाने फैसला किया |

1965 की जंग में क्वार्टर मास्टर हवलदार अब्दुल हमीद को साहस का प्रदर्शन करते हुए वीरगति प्राप्त हुई थी. इसके लिए उन्हें मरणोपरान्त भारत का सर्वोच्च सेना पुरस्कार परमवीर चक्र प्रदान किया था.

10 सितम्बर 1965 को जब पाकिस्तान सेना अमृतसर को घेरकर उसको अपने नियंत्रण में लेने को तैयार थी, अब्दुल हमीद ने पाक सेना को अपने अभेद्य पैटन टैंकों के साथ आगे बढ़ते देखा. अपने प्राणों की चिंता न करते हुए अब्दुल हमीद ने अपनी तोप युक्त जीप को टीले के समीप खड़ा किया और गोले बरसाते हुए शत्रु के कई टैंक ध्वस्त कर डाले.

सपा ने किया पत्नी को सम्मानित

परमवीर वीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद की विधवा रसूलन बीबी की पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सम्मानित करने की बजाय किसी और को सम्मानित कर दिया था. इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा तो सपा ने अपनी गलती पर माफी मांग ली है. बकायदा इसके लिए सपा के आज़मगढ़ जिलाध्यक्ष हवलदार यादव और पूर्व राज्यसभा सांसद नंदकिशोर यादव ने रसूलन बीबी से उनके घर जाकर मांगी माफी थी और उन्हें सम्मानित किया था.


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |