पेटलावद में कल होगा तय किसके हाथ होगी बाजी, झाबुआ,थांदला, राणापुर में ये है स्थिति आज बनेगा उपाध्यक्ष कौन?,

0
126

झाबुआ। गत 11 अगस्त को जिला मुख्यालय की नगरपालिका सहित राणापुर, थांदला, पेटलावद नगर परिषदों के चुनाव सम्पन्न हुए। 16 अगस्त को आए परिणामों में जिला मुख्यालय पर हाथ का पंजा मजबूत हुआ तो अन्य तीनों नगर परीषदों में भाजपा का ही कमल खिला। राणापुर, पेटलावद में भाजपा अध्यक्ष सहित पार्षदों का बहुमत भी भाजपा का रहा, लेकिन थांदला नगर परिषद में स्थिति इन दोनों नगर परीषदों से उलट रही। यहां अध्यक्ष तो भाजपा का बंटी डामोर बना पर पार्षदों की संख्या कांग्रेस की अधिक नजर आ रही है। हालांकि थांदला नगर परिषद में भाजपा-कांग्रेस की ओर से निर्दलीय प्रत्याशी भी विजय हुए है, अब यह निर्दलीय प्रत्याशी किस पार्टी को निभाएंगे यह आज पता चलेगा। आज होने वाली परिषद की प्रथम बैठक के साथ ही होने वाले उपाध्यक्ष के चयन को लेकर भाजपा व कांग्रेस दोनों ही दलों मे खामौशी है। किसी भी स्थानीय निकाय को लेकर न तो भाजपा ने अपने पत्ते खोले और न ही कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर कांग्रेस पूर्ण बहुमत होने के बावजूद भी उपाध्यक्ष होगा कौन? कहने से कतरा रही है। कारण यह है कि कांग्रेस में कहीं न कहीं गुटबाजी जरूर है। बताते है यहां पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा जिन्हे सिंधिया गुट से माना जाता है के पार्षद भी जीते है वहीं अध्यक्ष सांसद कांतिलाल भूरिया की पसंदिदा उम्मीदवार निर्वाचित हुई है। ऐसे में झाबुआ नगरपालिका में कांग्रेस के लिए यह टेड़ी खीर नजर आ रहा है कि आखिर उपाध्यक्ष कौन? शीर्षस्थ संगठन सामंजस्य स्थापित करता है तो तय है जेवियर गुट से जीते वार्ड क्रमांक 4 से जीते पार्षद साबीर फिटवेल व वार्ड क्रमांक 7 से जीते रशीद कुरैशी उपाध्यक्ष बन सकते है। इन दोनों ही नामों पर यदि विरोधाभास की स्थिति उत्पन्न हुई तो ईसाई समाज को महत्व देने हेतु वार्ड क्रमांक 16 से रोशनी अविनाश डोडियार का नाम भी सामने लाया जा सकता है। यह तो कांग्रेस की स्थिति है, कांग्रेस पूर्ण बहुमत मे होने के बावजूद भी उपाध्यक्ष चुनाव मे गच्च खाएगी। हालांकि भाजपा ने भी कांग्रेस की तरह अपने पत्ते नहीं खोले और न ही संगठन ने जिले के चारों नगरीय निकायों के उपाध्यक्ष हेतु कोई सर्वमान्य चेहरा सामने लाए। वजह है तो सिर्फ यह कि कांग्रेस की तरह भाजपा में भी गुटबाजी। बताया जा रहा है कि दोनों ही दलों द्वारा पत्ते न खोलने का सीधा लाभ राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले चुन्नु शर्मा लेने वाले है। सुत्रों की माने तो चुन्नु शर्मा का खास सिपहसालार वार्ड क्रमांक 6 से पार्षद बना अजय सोनी भी उपाध्यक्ष की दौड़ में चुन्नु शर्मा की ओर से है। चुन्नु शर्मा गुट की ओर से अजय सोनी को उपाध्यक्ष बनाने हेतु निर्दलीय पार्षदों सहित कांग्रेस के पार्षदों की भी लगातार बैठकें होकर सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। वास्तव में दोनों ही दलों में गुटबाजियां चरम पर रही तो तय है चुन्नु शर्मा अपनी चाणक्य निती से अपने खास सिपहसालार अधिवक्ता अजय सोनी को उपाध्यक्ष बनाने में सफल होंगे। आज होने वाली प्रथम बैठक में झाबुआ नगरपालिका में क्या होता है यह भविष्य के गर्त में है। उधर राणापुर, पेटलावद नगरपरीषद की बात करें तो यहां भाजपा पूर्ण बहुमत में है बावजूद उसके किसी का भी नाम उपाध्यक्ष के लिए आगे करने से बच रही है। राणापुर में राठौर व प्रजापत समाजों में घमासान मचा हुआ है तो पेटलावद अभी तक पूर्णत: खामौश है। थांदला में परीषद में बहुमत कांग्रेस का है लेकिन यहां भी गुटबाजी चरम पर है। अध्यक्ष अजजा आरक्षित बंटी डामोर है, ऐसे में उपाध्यक्ष जनरल से बनाने की चर्चा जोरों पर है, लेकिन यहां पूर्व में भी पार्षद रह चुके मनीष बघेल जिसने वार्ड क्रमांक 9 जिसे भाजपा का माना जाता था के गढ़ में अपने दम पर फतह हांसिल की, उपाध्यक्ष का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है, पर जातिगत व आरक्षण के समीकरणों को लेकर कांग्रेस में मनीष बघेल का विरोध हो रहा है। कहा तो यह भी जा रहा है कि आरक्षित अध्यक्ष पुरूष वर्ग से है तो उपाध्यक्ष अनारक्षित वर्ग से महिला हो। कमोबेंश यही स्थिति भाजपा में भी है। भाजपा में पूर्व उपाध्यक्ष संगीता सोनी इस मर्तबा अपने ग्रह वार्ड छोड़ 8 नम्बर से प्रचंड बहुमत से विजयी हुई तो संगीता की ही घूर विरोधी मानी जाने वाली सामान्य सीट से वार्ड क्रमांक 7 की महिला पार्षद आशुका लोढ़ा भी द्वीतीय मर्तबा इस चुनाव में विजय हांसिल की वह भी उपाध्यक्ष की दौड़ में शामिल है। ऐसे में भाजपा भी यह तय नहीं कर पा रही कि उपाध्यक्ष आखिर बनाए तो किसे। ऐसे में थांदला में भी भाजपा व कांग्रेस में उपाध्यक्ष को लेकर गुटबाजी का घमासान जोरों पर है। अब यह तो आज होने वाले प्रथम सम्मेलन व निर्वाचन में ही पता चलेगा कि आखिर उपाध्यक्ष होगा कौन? पूरे जिले की निगाहें आज होने वाले प्रथम सम्मेलन और उपाध्यक्ष चुनाव में खास कर झाबुआ नगर पालिका व थांदला नगर परीषद पर टिकी हुई है।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |