पेटलावद। अपने इस इलाके में मोटा भाई उसे कहा जाता है जो शरीर से मोटा ना हो अपने कर्म से मोटा हो। मोटा भाई यानि बडा भाई भी कह सकते है। नगर के प्रथम नागरिक के रूप में इस बार मोटा भाई यानि मनोहर भटेवरा को चुना गया है। नगरवासीयों ने इस बार पुरा विश्वास बडे भाई के रूप में मोटा भाई पर दिखाया है ओर लगभग मोटा भाई इस बार बडे भाई की तरह ही नगर का विकास ओर जनता का भला करेंगें। परिणाम आने के बाद से ही सभी इसी बात का इंतजार कर रहे थे कि कब मोटा भाई 10 साल का वनवास खत्म कर एक बार फिर नगर परिषद की कुर्सी पर बेठेंगे। अब इसका समय भी तय हो चुका है। सोमवार को सुबह साढे 11 बजे मोटा भाई पुजन-पाठ कर, 10 साल के बाद कुर्सी संभालेंगे। मोटा भाई से इस बार नगर की जनता को काफी आस है। जो मोटा भाई को बडे भाई की तरह बिना किसी भेदभाव के पुरा करना होगी।सेठ के कार्यकाल जेसा ना हो भुजीयें-सेंव वाले ना पर ऐसे दुसरे न बन जाए ठेकेदार मनोहर भटेवरा उर्फ मोटा भाई के लिये ज्यादा कुछ कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि राजनीति के मंझे मंझाये खिलाडी है ये। 10 साल नगर परिषद की कुर्सी संभाल कई गरीब तक के लोगो का भला इनके द्वारा किया जा चुका है लेकिन इस दौरान कई प्रकार की खामिया भी इनके कार्यकाल की है। इस बार भाजपा ओर विधायक निर्मला भूरिया ने जो विशवास इन पर दिखाया है उस पर खरा उतरना इनके लिये अति आवश्यक होगा। पुर्व में नगर परिषद की कुर्सी पर सेठ ने 10 साल राज किया। इन 10 सालो में नगर विकास उन लोगो से करवाया जो सेंव भजिये तलते थे या ऐसा ही ओर कुछ कार्य करते थे। ऐसे ठेकेदार द्वारा किये गये कार्य मुश्किल 1 वर्ष भी ठीक से नही चले। ज्यादातर निर्माण किये गये कार्य बद्दतर हालात में है। यही नही ऐसे ऐसे धनवीरों के बीपीएल ओर अत्यंत गरीबी रेखा के कूपन बन गये जो कहीं से कहीं तक पात्र नही थे। मोटा भाई से नगरवासीयों को यहीं उपेक्षा है कि इनके कार्यकाल में ऐसा कुछ ना हो। नगर में अभी कई कार्य ऐसे है जो करना बाकी है। वो कार्य ऐसे ठेकेदार से करवाये जो कार्य को ईमांदारी से करवा सके। वर्तमान में मोटा भाई के आसपास वे लोग या युं कहें भैय्या ठेकेदार दिखाई देते है जो सेठ के आसपास भी रहते तो ओर उनके कार्यकाल में कार्य करते थे। खेर मोटा भाई पर नगर की जनता ने जो आस की है वो कितनी हद तक पुरी होगी ये तो समय ही बतायेगा। हॉ लेकिन मोटा भाई आपसे उमीद यहीं रहेगी की जेसा नाम है मोटा वेसा काम भी हो खोटा काम ना हो वरना आप हमारी नजर में आते रहेंगे ।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
