पेटलावद- नगर के खुशबू गार्डन में जिला रोजगार कार्यालय एवं आईटीआरसी प्रशिक्षण संस्था के संयुक्त तत्वाधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न कंपनीयों के प्रतिनिधियों ने स्टॉल लगाए तथा उपस्थित लगभग आठ सौ युवक युवतियों को रोजगार के संबंध में जानकारियां देकर कार्यक्रम स्थल पर ही लगभग 180 युवाओं को कंपनीयों ने नियुक्ति पत्र दिए। इसके पुर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कांतिलाल भूरिया सांसद ने आईटीआरसी प्रमुख रिजवान खान, डॉ विक्रांत भूरिया संस्था के स्थानीय प्रमुख राहुल मुथा सहित अतिथियों ने मां सरंस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्वलित किया । शुभांरभ अवसर पर सांसद श्री कांतिलाल भूरिया ने प्रशिक्षण कर रहे युवा शिक्षित बेरोजगारो बालिकाओं तथा महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ विभिन्न विषयों के प्रशिक्षण प्राप्त करने से युवा वर्ग स्वावलंबी बन सकता है। श्री भूरिया ने आईटीआरसी के जिले के एक मात्र सर्वसुविधा युक्त पेटलावद स्थित संस्थान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में युवा वर्ग बालिका व महिलाओं की उपस्थिति से ही संस्था के कार्यो का आंकलन स्वत: ही किया जा सकता है। श्री भूरिया ने कहा कि आप लोग द्रढ़ता पूर्वक लक्ष्य हासिल करने का संकल्प लेकर आगे बढे ताकि अपने परिवार गांव नगर देश व प्रदेश में अपना नाम रोशन कर सके। पढने के बाद जिले के कई होनहार युवा उच्च पदों पर आसिन हुए है। श्री भूरिया ने सभी को विश्वास दिलाया कि किसी भी तरह की समस्या के लिए वे सदैव तत्पर है। कोई भी व्यक्ति या अधिकारी आपके नियमानुसार काम समय पर नही करे तोू तत्काल उन्हे बताए श्री भूरिया ने पूर्ण सहयोग के लिए आश्वास्त किया। इस अवसर पर नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोहरलाल भटेवरा ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि वर्तमान में शिक्षा के क्षैत्र में काफी परिवर्तन हुए हैँ सरकारों द्वारा शिक्षा के अलावा कई पाठक्रमो का प्रशिक्षण निशुल्क उपलब्ध कराया हैँ इनका लाभ उठकार क्षैत्र के छात्र छात्राएं युवा व महिलाएं आत्म निर्भर बनकर आगे बड सकते हैँ श्री मनोहर लाल भटेवरा ने कहा कि कंप्युटर व मोबाईल की परिकल्पना अपने देश में स्वंय राजीव गांधी ने की थी। जो आज प्रत्येक व्यक्ति की आवश्यकता बन गई हैँ इसी प्रकार शिक्षा और प्रशिक्षण प्राप्त करके युवा वर्ग विभिन्न क्षैत्रों में अपनी योगयता साबित कर सकते हेँ । श्री मनोहरलाल भटेवरा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलता पूर्वक संचालन के लिए आईटीआरसी संस्था को बधाई दी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आईटीआरसी प्रमुख रिजवान खान ने कहा कि उनके सेन्टर देश के विभिन्न प्रांतो में है पंरतु पेटलावद का स्थान अलग है। क्योकि यहाँ के नोजवान महिलाएं व बालिकाएं आगे बढना चाहते है। पंरतु इसके लिए प्लेट फार्म नही था जो अब आईटीआरसी को उपलब्ध कराया है। आपने कहाँ कि संस्थान से विभिन्न रोजगारो कार्यक्रमों का संरकारों की और से निशुल्क संचालन किया जाता है। श्री खान ने कहा कि मन लगाकर ईमानदारी से प्रशिक्षण प्राप्त कर परीक्षा में सफलता प्राप्त करे तो इसी तरह से विभिन्न कंपनी आपके घर नौकरिया देने आती रहेगी। अथवा स्वरोजगार के अवसर सफलता से प्राप्त हो सकेंगें । विशिष्ट अतिथि डॉ विक्रांत भूरिया सांसद प्रतिनिधि ने संबोधित करते हुए उपस्थित बहुसंख्यक युवा वर्ग की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश की आबादी का बडा हिस्सा युवा वर्ग का है। आप अपने को किसी से छौटा या बडा नही समझे और जोर शोर से अपनी मंजील प्राप्त करे। श्री विक्रांत ने युवाओं को आश्वासित किया कि वे प्रत्येक अच्छे कार्यो में प्रत्येक युवा के साथ है। पूर्व विधायक वाल सिंह मैडा ने युवा वर्ग को पढाई के साथ प्रशिक्षण के लिए प्रेरित किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष चन्द्रवीरसिंह ने रोजगार मेले में नियुक्तिया प्राप्त करने वाले युवाओं को बधाई देकर आगे बढने के लिए शिक्षा को आवश्यक बताया । जनपद के पूर्व अध्यक्ष हीरालाल डाबी, सांरगी अध्यक्ष अग्निनारायाण सिहं, वरिष्ठ पत्रकार मनोज जानी सहित संस्थान की प्रशिक्षिका श्रीमती अमिता भडांरी एवं वर्षा ठाकुर ने अपने अनुभव साझा किए। स्वागत भाषण एवं संस्थान की गतिविधियों से संस्था प्रमुख राहुल मुथा ने अवगत कराया। जिला रोजगार अधिकारी श्री केएस ठाकुर ने विभागीय जानकारी प्रदान की। संचालन पत्रकार श्री सुरेश मुथा ने तथा आभाार एडव्होकेट श्री बलदेवसिंह राठौर ने व्यक्त किया। अतिथियों का स्वागत संस्थां के राजेश जैन, कुलदीप पंवार , प्रेम मालविय , राजेन्द्र नगरिया, प्रकाश ताड, ज्योति सतोगिया, ऋचा चौहान, सखी झाडमता, अंजली पंवार आदि ने किया।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
