मोदी कैबिनेट में सबसे बड़े विस्तार के बाद अब कई मंत्रियों के विभाग बदल दिए गए हैं तो दूसरी तरफ नए मंत्रियों के विभाग भी बांट दिए गए हैं. इस विस्तार में प्रमोशन पाईं निर्मला सीतारमन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है और उन्हें रक्षा मंत्री बनाया गया है.
रेलवे मंत्रालय से विदाई पाने वाले सुरेश प्रभु को वाणिजय मंत्री बनाया गया है. पीयूष गोयल अब रेलवे मंत्री होंगे.स्मृति ईरानी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ कपड़ा मंत्री बनी रहेंगी. उमा भारती का कद छोटा किया गया है. उनसे गंगा जल संसाधन मंत्रालय छीन लिया गया है और अब उन्हें पेयजल और सेनिटेशन मंत्रालय तक सीमित कर दिया गया है. दूसरी तरफ नितिन गडकरी का कद बढ़ा है. सड़क परिवहन, शिपिंग मंत्रालय के अलावा अब उन्हें गंगा जल संसाधन मंत्रालय की भी जिम्मेदारी दी गई है.
धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम के साथ ही स्किल डेवलपमेंट की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है.
गजेंद्र शेखावत को कृषि राज्य मंत्री बनाया गया है.
पढ़ें पूरी लिस्ट, जानें- किसे क्या मिला-
निर्मला सीतारमन- रक्षा मंत्रालय
सुरेश प्रभु- वाणिजय मंत्रालय
पीयूष गोयल- रेलवे मंत्रालय
नितिन गडकरी- शिपिंग, सड़क परिवन, और गंगा जल संसाधन मंत्रालय
धर्मेंद्र प्रधान- पेट्रोलियम, स्किल मंत्रालय
गजेंद्र शेखावत- कृषि राज्य मंत्रालय
उमा भारती- पेयजल और सेनिटेशन मंत्रालय
नरेंद्र तोमर- खनन मंत्रालय
आर के सिंह- बिजली राज्य मंत्री
महेश शर्मा- पर्यावरण मंत्रालय
हरदीप सिंह पुरी- शहरी विकास मंत्रालय
अल्फांस- पर्यटन मंत्रालय
विजय गोयल- संसदीय कार्य मंत्री
शिव प्रताप शुक्ल- वित्त राज्य मंत्री
गिरिराज सिंह- अब इन्हें प्रमोशन देकर स्वतंत्र प्रभार मंत्री बना दिया गया है
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
