मुख्यमंत्री जैन कल्याण योजना (शिक्षा प्रोत्साहन)

0
15

27 हजार 281 विद्यार्थियों की 18 करोड़ 88 लाख की फीस सरकार ने जमा की

रतलाम 6 जून 2020/ मुख्यमंत्री जन कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना अन्तर्गत उच्च शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत 27 हजार 281 विद्यार्थियों की 18 करोड़ 88 लाख 24 हजार रुपये की फीस सरकार ने जमा करवायी है। यह सभी विद्यार्थी असंगठित कर्मकारों के बच्चे हैं। यह योजना मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने शैक्षणिक सत्र 2018-19 में शुरू की थी।

योजना अन्तर्गत तकनीकी शिक्षा के 1500 विद्यार्थियों की एक करोड़ 88 लाख 97 हजार 321, आईआईटी, एनआटी के 2 विद्यार्थियों की एक लाख 78 हजार 700, क्लैट-एन.एल.आई.यू. के 9 विद्यार्थियों की 19 लाख 55 हजार 500, मेडिकल (नीट) में 19 विद्यार्थियों की एक करोड़ 70 लाख 77 हजार, उच्च शिक्षा में 23 हजार 896 विद्यार्थियों की 13 करोड़ 78 लाख 78 हजार 953 और अन्य पाठ्यक्रमों के 1855 विद्यार्थियों की एक करोड़ 28 लाख 36 हजार 764 रुपये की फीस सरकार द्वारा जमा करवायी गयी है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जन कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन योजना) असंगठित कर्मकार के रूप में पंजीकृत माता-पिता के विद्यार्थियों को नि:शुल्क उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गयी। योजना में तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा से संबंधित पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जाता है।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |