परीक्षार्थी का ऑनलाइन प्रवेश पत्र बिना प्राचार्य के हस्ताक्षर व मुद्रा के भी मान्य

0
18

हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2020 के जारी ऑनलाइन प्रवेश-पत्र संस्था प्राचार्य की बिना पदमुद्रा/हस्ताक्षर के भी मान्य

रतलाम 6 जून 2020/ हायर सेकेण्डरी परीक्षा वर्ष 2020 की स्थगित हायर सेकेण्डरी परीक्षा के शेष विषयों की परीक्षा 9 जून से आयोजित की जा रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों के संशोधित तिथि एवं जिला परिवर्तन/केन्द्र परिवर्तन से संबंधित प्रवेश-पत्र माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा ऑनलाइन जारी किये गये हैं। संबंधित संस्था/छात्र एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल एवं मोबाइल एप के माध्यम से प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन उपलब्ध कराये गये प्रवेश-पत्रों में संस्था प्राचार्य के हस्ताक्षर एवं पदमुद्रा का प्रावधान है।

मण्डल द्वारा छात्र हित में निर्णय लिया गया है कि यदि कोई छात्र जिला परिवर्तन के कारण या किसी अन्य कारण से प्रवेश-पत्र पर प्राचार्य के हस्ताक्षर कराने में असमर्थ है, तब भी छात्र को परीक्षा में शामिल होने दिया जायेगा। जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे सुनिश्चित करें कि कोई भी विद्यार्थी इस कारण से परीक्षा से वंचित न रहे।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |