जिला रतलाम 25 मई 2020/ जिला उपार्जन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा गेहूं उपार्जन कार्य से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए गए।
कलेक्टर द्वारा एफसीआई रेक से परिदान हेतु डीएमओ, नान एवं एफसीआई के अधिकारियों को संयुक्त रुप से उपार्जन केन्द्रों से परिवहन की जाने वाली मात्रा एवं स्थान का निर्धारण करने के निर्देश दिए गए। उपार्जन केन्द्रों पर नोडल अधिकारी उपस्थित न रहने पर अप्रसन्नता व्यक्त की गई एवं उपसंचालक कृषि, सहकारिता एवं उद्यानिकी खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने विभाग के नियुक्त नोडल अधिकारियों एवं सेक्टर अधिकारियों की उपस्थिति उपार्जन केन्द्रों पर अनिवार्य रुप से सुनिश्चित कराएं। डीएम नान को शीघ्र बारदाना उपलब्ध कराने एवं डीआरसीएस एवं डीडीए एग्रीकल्चर को पुराने बारदान को आज ही संकलित करवाकर केन्द्रों पर भिजवाने के निर्देश दिए गए ताकि कसी भी केन्द्र पर बारदान के अभाव में खरीदी प्रभावित न हो।
बैठक में वेयर हाउस प्रबंधक को 2.25 लाख टन गेहूं भण्डारण व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए वैकल्पिक स्थानों का चयन करने के निर्देश दिए गए। डीएम नन एवं डीएमओ को बारदाना परिवहन केन्द्रों तक कराने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर द्वारा जिले में वी.सी. आयोजित कर समस्त अनुविभागीय अधिकारियों, खाद्य, सहकारिता, कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को 26 मई को उपार्जन केन्द्रों पर उपस्थित रहकर शासन निर्देशानुसार उपार्जन कार्य सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |


