मूँग उड़द की बिक्री हेतु ई उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन करवाएँ : कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल

0
11

मूँग एवं उड़द की बिक्री के लिये ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन करायें किसान – मंत्री श्री पटेल

4 से 15 जून तक होगा पंजीयन 

रतलाम 2 जून 2020/ किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने बताया है कि प्रदेश में ग्रीष्मकालीन फसलों मूँग एवं उड़द की बिक्री के लिये ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन कार्य शुरू किया जा रहा है। किसान भाई अपनी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बिक्री के लिये पंजीयन संबंधी कार्यवाही 4 से 15 जून के मध्य पूर्ण कर लें।

मंत्री श्री पटेल ने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2020 में मूँग का संभावित उत्पादन 5.76 लाख मीट्रिक टन होना है। उन्होंने बताया कि उड़द का उत्पादन 40 हजार मीट्रिक टन अनुमानित है। वर्तमान में कुल उत्पादन के 25 प्रतिशत मात्रा मूँग में 1.44 लाख मीट्रिक टन और उड़द में 10 हजार मीट्रिक टन के उपार्जन लक्ष्य को दृष्टिगत रखते हुए प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जा रहा है। मंत्री श्री पटेल ने बताया कि प्रदेश में एक हजार हेक्टेयर से अधिक मूँग का उत्पादन करने वाले 20 जिले तथा उड़द का उत्पादन करने वाले 5 जिले हैं। प्रदेश में 500 से अधिक हेक्टेयर में मूँग का उत्पादन करने वाले 26 जिले तथा उड़द का उत्पादन करने वाले 10 जिले हैं। मंत्री श्री पटेल ने किसानों से अपील की है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूँग एवं उड़द की बिक्री के लिये निर्धारित समयावधि में सभी ई-उपार्जन पोर्टल पर अपना पंजीयन करायें।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |