राजधानी भोपाल में लॉकडाउन का उल्लंघन : पैसंठ प्रकरण दर्ज किए

0
50
भोपाल 12.04.2020. भोपाल मे कोरोना संक्रमितों के मामलों को लेकर लगातार सख्ती बरती जा रही है| लोगों से लॉक डाउन का पालन करने की अपील की जा रही है| इसके बावजूद लोग मान नहीं रहे हैं| पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न स्थानो पर लॉक डाउन का उल्लंघन करते पाए जाने पर पिछले 24 घंटे में विभिन्न धाराओं में 65 प्रकरण दर्ज किए हैं।
लॉक डाउन के दौरान पुलिस द्वारा 22 मार्च से अब तक 1017 मामले दर्ज किए जा चूके हैं। पुलिस द्वारा जनसामान्य को बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचाने हेतु सम्पूर्ण क्षेत्र में लॉक डाउन किया गया है। इसके लिए पुलिस द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है और सोशल डिस्टेसिंग का महत्व भी आमजन को समझाया जा रहा हैं। लाक डाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस थाना कमला नगर द्वारा विभिन्न धाराओं में अशोक कुमार जैन, ऐशबाग थाना अंतर्गत नजीर आलम, हबीबगंज थाना अंतर्गत सुरेंद्र कुमार भाटिया, शाहपुरा थाना अंतर्गत राम मोहित, शिवदयाल, एमपी नगर थाना अंतर्गत अनिरुद्ध प्रेमचंदानी,अलीम,मोनीश, नरेश शीतलानी, अशोका गार्डन थाना अंतर्गत चंद्रभान त्रिपाठी, कोतवाली थाना अंतर्गत   उमर आबिद यावर खान, तलैया थाना अंतर्गत अंजुर अली,  सउद अहमद,  सुशील रैकवार, मोहम्मद लाइक, सोनू मालवीय और अर्जन खान, हनुमानगंज थाना अंतर्गत अनस खान, मंगलवारा थाना अंतर्गत राधे कृष्ण साहू, विशाल प्रजापति, दीपक सेन, रामचंद्र प्रजापति, गोविंद, अजय, शहरयार, हरीश शर्मा और मोहम्मद नईम, गौतम नगर थाना अंतर्गत फरहान खान, मुजीब खान,  रिहान खान, आमिर और जूबेर, परवलिया थाना अंतर्गत रवि मीणा, खजूरी सड़क थाना अंतर्गत शुभम मीणा, सागर लोहार, सुरेश, प्रकाश सिंधी, निशातपुरा थाना अंतर्गत मोहम्मद शरीफ, बाबूलाल छोला मंदिर थाना अंतर् अंकित साहू, कालीचरण चौरसिया और नजीराबाद थाना अंतर्गत मांगीलाल गुर्जर और नरेंद्रनाथ इन पर विभिन्न धाराओं में शासकीय आदेश का उल्लंघन करने जेसे बे वजह घूमते पाए जाने, हाथ ठेला लगाने, अवैध रूप से शराब रखने, किराना दुकान खोल सामान विक्रय करने, किराएदार की सूचना थाने में ना देने, मकान की छत का काम करवाने, गैस कीदुकान खोलकर व्यवसायिक कार्य आदि शासकीय आदेश का उल्लंघन करते पाए जाने पर इन सबके विरुद्ध विभिन्न थानों में प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |